-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Booster Dose Necessary For Travellers Government Will Announce Policies Soon Adar Poonawalla
यात्रा करने वालों के लिए बूस्टर डोज जरूरी, सरकार जल्द करेगी नीतियों की घोषणा: अदार पूनावाला
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने बताया कि भारत सरकार कोरोना वायरस (Corona Virus) बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ बूस्टर डोज (Booster Dose) के संबंध में एक नीति (Policy) तैयार कर रही है और इसकी घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी। वह वैकल्पिक ईंधन कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
SII ने कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण किया है। वर्तमान में केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही भारत में बूस्टर डोज लेने की अनुमति है। पूनावाला ने कहा कि उन्होंने सरकार से अपील की है कि जिन लोगों को यात्रा करने की जरूरत है उन्हें बूस्टर खुराक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में सरकार बूस्टर नीति पर घोषणा कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Ketan Agarwal Murder Case: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
Ketan Murder Case: गंजेपन की वजह से केतन अग्रवाल को उतारा मौत के घाट? सिया गोयल के नए दावे से पुलिस भी हैरान
केतन मर्डर केस: अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी खाई में फेंक दो, आरोपी सिया के पिता का रो-रोकर बुरा हाल
अन्य देशों की तुलना में भारतीय टीके बेहतर
उन्होंने कहा कि इस समय कोविड -19 मामलों की कम संख्या इसलिए हुई क्योंकि देश ने सही वैक्सीन चुना था। उन्होंने कहा कि भारतीय टीके अन्य देशों की तुलना में बेहतर साबित हुए हैं। अमेरिका और यूरोप को देखें, उनके पास कोरोना के ढेरों मामले हैं। हमारे पास कम मामले हैं क्योंकि हमने सही टीके चुने हैं।
बूस्टर डोज़ करेगा सुरक्षा
यह पूछे जाने पर कि क्या टीके अपने मौजूदा स्वरूप में कोरोना वायरस के नए रूपों पर काम कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि वे तभी काम करेंगे जब बूस्टर खुराक ली जाएगी। क्योंकि यह भविष्य के वेरिएंट से सुरक्षा करेगा।
Booster dose necessary for travellers government will announce policies soon adar poonawalla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Jun 27, 2026 | 10:50 AMनागपुर मनपा कमिश्नर का रुख! हनुमान नगर व धंतोली जोन की समीक्षा बैठक में सफाई व अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश
Jun 27, 2026 | 10:45 AMबुरहानपुर में उफनते नाले पर मौत का सफर: पुल पर जान जोखिम में डाल गुजर रहे ग्रामीण, हर साल बनते हैं ऐसे हालात
Jun 27, 2026 | 10:39 AMपाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
Jun 27, 2026 | 10:36 AMKetan Agarwal Murder Case: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज
Jun 27, 2026 | 10:35 AMरणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास
Jun 27, 2026 | 10:33 AMकांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
Jun 27, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













