Pune Crime News: भाजपा उम्मीदवार का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार, करोड़ों का माल जब्त
Liquor Smuggling Case: चुनावी माहौल के बीच भाजपा उम्मीदवार के बेटे को अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने 4 करोड़ के ड्रग्स जब्त किए और किशोरी के अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ है।
- Written By: आकाश मसने
कार से जब्त शराब (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP Candidate Son Arrested: पुणे जिले में उरुली देवाची-फुरसुंगी नगर परिषद चुनाव की गहमागहमी के बीच हडपसर के फुरसुंगी इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार के बेटे सहित दो लोगों को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में फुरसुंगी पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के उड़न दस्ते (स्कवाड) ने यह कार्रवाई की, जिसमें शराब की बोतलों और कार समेत लगभग सात लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। गौरतलब है कि उरुली देवाची फुरसुंगी नगर परिषद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है।
4 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार
नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच पुणे पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाकर एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीमों ने एक साथ गोवा, असम, मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में छापेमारी कर 4 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न के दौरान पुणे और आसपास के इलाकों में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी।
यह भी पढ़ें:- धारावी में इंटरनेट डक्ट से निकला 9 फीट लंबा अजगर, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला Video
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
किशोरी का अपहरण, अज्ञात पर मामला दर्ज
लोणी कालभोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की ‘सुबह घूमने जा रही हूं’ कहकर घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। पुलिस को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे प्रलोभन देकर अगवा किया है। फिलहाल पुलिस उपनिरीक्षक रत्नदीप बिराजदार मामले की जांच कर रहे हैं।
