-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Betting Den Was Running In Lonavla Bungalow Police Raided Case Registered Against Five Accused
लोनावला के बंगले में चल रहा था बेटिंग का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: लोनावाला (Lonavla) के निजी बंगले में आईपीएल मैचों (IPL Matches) पर सट्टा लगाने वाले पांच लोगों के खिलाफ मामला (Case Registered) दर्ज किया गया है। इनके पास से एक लैपटॉप, कुछ मोबाइल सेट और करीब एक लाख 57 हजार रुपए कीमत का एक टीवी जब्त किया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने लोनावाला के एक बंगले में यह कार्रवाई की।
एलसीबी टीम को सूचना मिली थी कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ जाइंट्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर कुछ लोग तुंगार्ली क्षेत्र के एक निजी बंगले में बैठकर सट्टा लगा रहे हैं। तदनुसार बुधवार की रात जब छापेमारी की गई तो उपरोक्त सभी लोग बंगले के अंदर अलग-अलग नाम से लिए गए अलग-अलग मोबाइल सिम के जरिए कुछ एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हुए लैपटॉप पर सट्टा लगाते पाए गए। चूंकि सरकार द्वारा सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद यहां बेटिंग का गोरखधंधा शुरु था। इसको लेकर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन
Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
लोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
लोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
पुलिस ने बरामद की इतने की सामग्री
इस मामले में पुणे ग्रामीण एलसीबी के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश वाघमारे ने लोनावला शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार राजवीनसिंह मनजितसिंह बांगा (27), मस्कीनसिंह रजेद्रसिंह अरोरा (30), शषांक महाराणा, इफ्तेकार ऊर्फ इमरान खान और षेन्टी (निवासी सायन ईस्ट, कोलीवाड़ा, मुंबई) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465 महाराष्ट्र जुआ एक्ट की धारा 4 (अ), भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 25 (क) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन लोगों से डेढ़ लाख की सामग्री बरामद की है, मामले की जांच जारी हैं।
Betting den was running in lonavla bungalow police raided case registered against five accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
Jul 27, 2026 | 09:23 PMवाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PMपाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
Jul 27, 2026 | 09:01 PMलोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
Jul 27, 2026 | 08:55 PMप्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
Jul 27, 2026 | 08:54 PMगुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव; समाधि के दर्शन कर अखंड धूनी में दी आहुति
Jul 27, 2026 | 08:51 PMICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
Jul 27, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM














