Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए 80 लाख लोगों के लिए चलाया जा रहा बीसीजी टीकाकरण अभियान

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक पूरे भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों और नगरपालिका में वयस्कों के लिए बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 11, 2024 | 12:56 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के 80 लाख नागरिकों के लिए बीसीजी टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीसीजी का टीका टीबी की रोकथाम में कारगर है। प्रदेश में अब तक 5 लाख वयस्कों यानी की कुल पात्र आबादी के 15 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है। बता दें कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक पूरे भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत राज्य के सभी जिलों और नगरपालिका में यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

आमतौर पर बीसीजी का टीका छोटे बच्चों को दिया जाता है। हाल ही में किए गए कुछ परीक्षणों में यह पता चला है कि यह टीका वयस्कों में भी काम करता है और टीबी सहित अन्य बीमारियों के खिलाफ भी प्रभावी है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब पूरे राज्य के पात्र नागरिकों को टीका लगाने के लिए यह अभियान चलाया है।

37 लाख लोगों ने टीकाकरण के लिए हामी भरी

यह टीकाकरण अभियान सितंबर से ही सभी जिलों में शुरू कर दिया गया। यह देखने के लिए प्रत्येक जिले में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया कि कितनी आबादी टीकाकरण के लिए पात्र है। इसके अनुसार इन्हें टीबी-विन पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। यह टीका केवल उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिन्होंने टीकाकरण के लिए निजी अनुमति और सहमति दी है। जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उनका अगले 33 महीनों तक व्यक्तिगत फॉलोअप भी किया जाएगा। राज्य में किए गए सर्वे में बीसीजी टीकाकरण के लिए पात्र जनसंख्या 79 लाख 12 हजार पाई गई। उनमें से 60 फीसदी यानी 37 लाख नागरिकों ने टीकाकरण की इजाजत भी दे दी है। जिन लोगों को टीका लगाया गया है उनका पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।

ऐसे लोग टीकाकरण के लिए होंगे अपात्र

टीकाकरण के लिए ऐसे लोग अपात्र होंगे जो अठारह वर्ष से कम आयु के हैं, जिन्होंने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया है, जो एचआईवी के पूर्व इतिहास वाले हैं, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं और जिनका पिछले तीन महीनों में रक्त आधान हुआ है।

बीसीजी टीका क्या काम करता है?

बीसीजी का टीका किसी व्यक्ति को टीबी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से संक्रमित होने से नहीं रोकता है, लेकिन यह बीमारी के विकास को रोकता है। इसे खास तौर पर बच्चों में टीबी की रोकथाम के लिए बनाया गया है। यह छोटे बच्चों में गंभीर टीबी की रोकथाम में बहुत प्रभावी है और इसे जन्म से ही दिया जा सकता है। हालांकि अब शोध के बाद वयस्कों को भी उनकी मर्जी से बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है।

Bcg vaccination campaign being run for 80 lakh people to make india tb free

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 12:55 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

शीतसत्र: डॉक्टर, नर्सों के साथ डिस्पेंसरी भी तैयार, 24 घंटे मेडिकल सुविधा, तीन जगह क्लिनिक

2

पुरातन सभ्यता से मिलती है कई जानकारियां, ‘नागपुर पुस्तक महोत्सव- 2025’ में ‘लेखक मंच’ का आयोजन

3

कांग्रेस के पास सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति ही बची, राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया आड़ेहाथ

4

ओमप्रकाश चौधरी केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.