Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune-Pimpri मनपा चुनाव को लेकर भाजपा ने खोले पत्ते, बावनकुले बोले – भाजपा का ही मेयर बनेगा

Maharashtra Local Body Election: पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव में भाजपा-शिवसेना साथ चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया कि यहां राकांपा से कोई गठबंधन नहीं होगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 19, 2025 | 01:51 PM

चंद्रशेखर बावनकुले, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrashekhar Bawankule Statement: आगामी महानगर पालिका चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति के पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पुणे में आयोजित एक पत्रकार परिषद में स्पष्ट किया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) मिलकर उतरेंगे, लेकिन यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

बावनकुले ने आत्मविश्वास के साथ घोषणा की कि इन दोनों शहरों में भाजपा का ही महापौर बनेगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय स्वयं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ चर्चा के बाद लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यहां अपने दम पर पार्टी मजबूत

बावनकुले ने कहा कि पुणे और पिपरी में भाजपा अपने दम पर इतनी मजबूत है कि हमें सत्ता के लिए राकांपा की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बाचनकुले ने कहा कि राज्यव्यापी युति पर चर्चा हुई है। राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में भाजपा-शिवसेना साथ लड़ेंगे, जबकि पुणे-पिपरी को छोड़कर अन्य जगहों पर त्रिदलीय ‘महायुति’ प्रभावी रहेगी।

ये भी पढ़ें :- Mumbai: पवई की राजनीति में बड़ा फेरबदल, पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा भाजपा में शामिल

वानवडी जमीन मामले में पार्थ पवार को संरक्षण देने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध जमीन सौदों के मामले में तत्कालीन तहसीलदार सूर्यकांत येवले को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है। बावनकुले ने भरोसा जताया कि 21 दिसंबर को आने वाले परिणामों में भाजपा नंबर एक पाटी बनकर उभरेगी।

Bawankule statement pune pimpri chinchwad municipal election bjp strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: पवई की राजनीति में बड़ा फेरबदल, पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा भाजपा में शामिल

2

संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा टिकट के लिए 1100 दावेदार मैदान में, 10 पैनलों ने लिए साक्षात्कार

3

Nikay Chunav: 70% पार्षदों का कटेगा टिकट! बीजेपी में रिपोर्ट कार्ड देखकर तय होगी उम्मीदवारी

4

Navi Mumbai MNC Election: आयुक्त कैलाश शिंदे के सख्त निर्देश, पोलिंग बूथों की जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.