संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा टिकट के लिए 1100 दावेदार मैदान में, 10 पैनलों ने लिए साक्षात्कार
Sambhajinagar Election: संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखी है। करीब 1100 इच्छुकों ने आवेदन किया, जिनमें से पहले दिन 500 उम्मीदवारों के साक्षात्कार संपन्न हुए।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Election Ticket News: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। मनपा चुनाव के लिए भाजपा के पास करीब 1100 इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
इनमें से पहले दिन 500 इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार विभागीय कार्यालय में संपन्न हुए। यह जानकारी भाजपा के शहर अध्यक्ष किशोर शितोले ने नवभारत को दी।
शहराध्यक्ष शितोले ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की चुनाव निर्णय समिति ने 2 दिवसीय साक्षात्कार कार्यक्रम तय किया है। पहले दिन यानी गुरुवार 18 दिसंबर को दस अलग अलग पैनलों द्वारा प्रभाग क्रमांक 1 से 18 तक के 500 इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए। पैनलों ने उम्मीदवारों की चुनावी तैयारी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे हो प्लान?…महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का ले मजा, लास्ट वाला तो जन्नत से नहीं
बुधवार पेठ में रह रहीं बांग्लादेशी महिलाओं को एक सवाल पूछ कर पुलिस ने पकड़ा, जानें किस सवाल ने खोली पोल?
गठबंधन के निर्णय से भाजपा के इच्छुकों में बेचैनी
अपने केन्द्र व राज्य में भाजपा की सत्ता है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा ने महायुति के बैनर तले चुनाव लड़कर बेहतर प्रदर्शन किया था। मनपा चुनाव में भाजपा के इच्छुक चाहते है कि पाटी दम पर मनपा चुनाव लडे।
लेकिन, दो दिन पूर्व शहर के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने महायुति के बैनर तले मनपा चुनाव लड़ने का बयान देने के बाद इच्छुकों में बेचैनी बढ़ी है।
इन दिनों भाजपा की हिन्दू बहुल इलाकों के प्रभागों में अच्छी खासी पकड़ बनी है। ऐसे में एक एक प्रभाग से 50 से अधिक भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। इच्छुकों की बढ़ती संख्या से पार्टी के समक्ष भी किस प्रभाग में किसे उम्मीदवारी दी जाए, इसको लेकर पसोपेश की स्थिति बने रहने की संभावना पार्टी सूत्रों ने जतायी।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार पर चर्चा
प्रभागवार राजनीतिक और सामाजिक समीकरण। जातीय संतुलन, संगठन से जुड़ाव और प्रचार में सोशल मीडिया के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साक्षात्कार पैनल में अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, विधायक संजय केणेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शितोले, चुनाव प्रमुख समीर राजूरकर और पूर्व उपमहापौर राजू शिंदे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।
पैनल ने उम्मीदवारों की जमीनी पकड़ और संगठन को मजबूत करने की क्षमता का भी आकलन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शितोले ने बताया कि मनपा चुनाव के लिए पहले दिन 500 इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार पूरे किए गए हैं।
दूसरे चरण के साक्षात्कार कल 19 दिसंबर को आयोजित किए गए है। इस चरण में प्रभाग क्रमांक 19 से 29 तक के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार भाजपा के विभागीय कार्यालय में लिए जाएंगे।
शहर में भाजपा की संगठनात्मक ताकत को देखते हुए सबसे अधिक इच्छुक उम्मीदवार इसी दल में सामने आए हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया के चलते उम्मीदवारों में खासा उत्साह नजर आया। पार्टी के आला नेता य जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों ने उम्मीदवारी के लिए साक्षात्कार देने से यह साफ है कि नगरसेवक पद के लिए नेताओं के परिवार में भी काफी उत्सुकता है।
प्रमुख दावेदारों पर नजर
भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हर प्रभाग के प्रमुख दावेदारों पर नजर रखकर उन्हें उम्मीदवारी देने के लिए नियोजन कर रहे है। वैसे, पिछले 30 सालों में भाजपा अपने सहयोगी शिवसेना के साथ मनपा चुनाव लड़ती रही।
यह भी पढ़ें:- जालना मनपा पर सवाल: अधिकृत नल को बताया अनधिकृत, 7,500 की जबरन वसूली से मचा हड़कंप
अब शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद शिंदे के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में भाजपा से हर प्रभाग में इच्छुकों की संख्या अधिक होने से बगावत होने के आसार है।
