Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: पवई की राजनीति में बड़ा फेरबदल, पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा भाजपा में शामिल

Maharashtra Nikay Chunav: बीएमसी चुनाव से पहले पवई की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पूर्व नगरसेवक चंदन शर्मा के भाजपा में शामिल होने से वार्ड 122 के चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 19, 2025 | 01:37 PM

चंदन शर्मा (सौ. एक्स )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: पवई की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिससे स्थानीय राजनीतिक समीकरण अचानक बदल गए हैं। पवई के पूर्व नगरसेवक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता रहे चंदन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उनके इस कदम को आगामी मनपा चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गुरुवार दोपहर दादर स्थित भाजपा कार्यालय ‘बसंत स्मृति’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंदन शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में प्रवेश किया।

अमित साटम भी थे मौजूद

इस मौके पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद चंदन शर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में भाजपा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

चंदन शर्मा के भाजपा में शामिल होते ही पवई के 122 नंबर वार्ड का राजनीतिक गणित बदल गया है। यह वार्ड पहले से ही कई दावेदारों के कारण चर्चा में था। भाजपा की ओर से इस सीट पर नगरसेवक पद के लिए करीब 24 इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इनमें श्रीनिवास त्रिपाठी, भारत सिंह, शिवम सिंह, वैशाली पाटिल, पूनम दलाल, आदित्य सिंह और शिवनारायण सिंह जैसे नाम प्रमुख रूप से सामने आए थे।

हालांकि अब तक पार्टी ने इस वार्ड के लिए किसी प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला नहीं किया है। टिकट किसे मिलेगा, इस पर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। बावजूद इसके, चंदन शर्मा के अचानक भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी नगरसेवक चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि वे पहले भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शर्मा के भाजपा में आने से न केवल पवई में विपक्ष को झटका लगा है, बल्कि भाजपा के भीतर भी टिकट की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। एक ओर जहां पुराने दावेदारों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर पार्टी को एक अनुभवी चेहरा मिला है।

ये भी पढ़ें :-  Maharashtra News: भिवंडी मनपा चुनाव से पहले सियासी हलचल, कांग्रेस-सपा अकेले मैदान में

फिलहाल भाजपा नेतृत्व की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि चंदन शर्मा के प्रवेश से पवई की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है और आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ होगी।

Powai ex corporator chandan sharma joins bjp bmc polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 01:37 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा टिकट के लिए 1100 दावेदार मैदान में, 10 पैनलों ने लिए साक्षात्कार

2

Maharashtra News: भिवंडी मनपा चुनाव से पहले सियासी हलचल, कांग्रेस-सपा अकेले मैदान में

3

Maharashtra News: ठाणे जिला परिषद को मिला नया CEO, रणजीत यादव ने संभाला कार्यभार

4

Nikay Chunav: 70% पार्षदों का कटेगा टिकट! बीजेपी में रिपोर्ट कार्ड देखकर तय होगी उम्मीदवारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.