Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारामती जलापूर्ति परियोजनाओं को रफ्तार, सुनेत्रा पवार ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

Baramati Water Supply: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुंबई में बारामती की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दिसंबर 2026 तक फेज-2 के सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 05:52 PM

सुनेत्रा पवार (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Baramati Water Supply Scheme Sunetra Pawar: वारामती शहर और उसके आसपास के परिसर में जलापूर्ति व्यवस्था को मिली व अधिक सक्षम, परिणामकारक और दीर्घकालिक रूप देने के लिए मुंबई के विधान भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बारामती शहर की जलापूर्ति के साथ-साथ तहसील की कुल 23 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस बैठक में जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की राज्यमंत्री मेघना बोर्डीकर-साकोरे, बारामती के नगराध्यक्ष सचिन सातव और प्रधान सचिव पराग जैन-नैनुटिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि बारामती शहर के तहत आने वाली जलोची और तांदुलवाडी जलापूर्ति योजना के साथ साथ शहर जलापूर्ति योजना फेज-1 के अंतर्गत पूर्ण हो चुके सभी कार्यों को महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) की ओर से तुरंत बारामती नगरपरिषद को हस्तांतरित कर दिया जाए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में आदेश दिया कि बारामती शहर जलापूर्ति योजना फेज-2 के जितने भी काम अभी लंबित या प्रलंबित हैं, उन्हें दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के लिए संबंधित सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम करें।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में 1300 में से 833 जलजीवन मिशन योजनाएं अधूरी, मुनगंटीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा

फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर

पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल

मानसून से पहले अमरावती में अलर्ट, आयुक्त वर्षा लड्डा ने आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश

बैठक के दौरान बारामती के मुख्य जल भंडार तालाब में हो रहे पानी के लीकेज का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया गया। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इस रिसाव को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान नागरिकों की दैनिक जलापूर्ति पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जल संकट से बचने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी उपाय तत्काल लागू करने को कहा ताकि आम जनता को बिना किसी असुविधा के नियमित और शुद्ध पेयजल मिलता रहे।

आज विधान भवन येथे बारामती शहर पाणीपुरवठा योजनेसह तालुक्यातील २३ पाणीपुरवठा योजनांच्या कामांचा सविस्तर आढावा घेतला. नागरिकांना स्वच्छ, सुरक्षित आणि नियमित पिण्याचं पाणी उपलब्ध व्हावं, यासाठी सुरू असलेल्या कामांच्या प्रगतीचा आढावा घेऊन संबंधित यंत्रणांना आवश्यक निर्देश दिले.… pic.twitter.com/t9Zzqe7rtD — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) June 24, 2026

यह भी पढ़ें:- पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल

योजनाओं को समय पर पूरा करने का संकल्प

बैठक के अंतिम चरण में बारामती तहसील की 23 प्रमुख जलापूर्ति योजनाओं पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त सभी ग्रामीण योजनाओं के काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को स्थायी, नियमित और गुणवत्तापूर्ण पानी की आपूर्ति हो सके, जिससे भविष्य में पानी की किल्लत की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने बाताया की बारामती शहर और तहसील के नागरिकों को शुद्ध, नियमित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि जलापूर्ति की सभी स्वीकृत योजनाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी हो। पानी की बर्बादी और तालाबों का रिसाव रोकने के लिए अधिकारी तत्काल तकनीकी कदम उठाएं ताकि हर घर तक हक्का का पानी पहुंच सके।

Baramati water supply schemes review meeting deputy cm sunetra pawar updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 05:52 PM

Topics:  

  • Baramati
  • Maharashtra News
  • Sunetra Pawar
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.