Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिजली के खंभे से टकराकर गिरा प्लेन, पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया कैसे हुआ बारामती विमान हादसा

Baramati Plane Crash: पुणे के बारामती में रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने अहम जानकारी दी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 13, 2026 | 10:56 AM

बारामती में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैनिंग विमान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Training Aircraft Crash In Baramati: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती MIDC इलाके के गोजुबावी गांव में आज सुबह रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन सुखद बात यह है कि विमान उड़ा रहे ट्रेनी पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। यह हादसा उसी गांव में हुआ है जहां जनवरी माह में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को प्लेन क्रैश हुआ था।

एक विमान पायलट ट्रेनिंग कंपनी रेड बर्ड का था। हादसे में ट्रेनी पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बारामती तालुका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Baramati, Maharashtra: A training aircraft belonging to Red Bird, a pilot training company, crashed at Gojubavi in the Baramati MIDC area. The pilot sustained minor injuries and is undergoing treatment. Baramati Taluka Police are investigating. Further details are awaited pic.twitter.com/I6qqhVzq1V — IANS (@ians_india) May 13, 2026

सम्बंधित ख़बरें

45 डिग्री की तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत, 150 हाईटेक कूलिंग जैकेट से मिलेगी भीषण गर्मी से निजात

नागपुर के हिंगना MIDC में कचरे के ढेर में लगी आग, इलाके में फैला धुआं; मची अफरातफरी

मेंटेनेंस कार्य के चलते नागपुर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित, देखें आपके एरिया का नाम

Chandur Railway: सरकारी जमीन पर बने घरों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू; 500 वर्गफुट तक कोई शुल्क नहीं

कैसे हुआ बारामती विमान हादसा?

पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने विमान हादसे पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 8:50 बजे रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गोजुबावी गांव में क्रैश लैंड हो गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया और उसके बाद विमान जमीन पर जा गिरा।

#UPDATE | Pune Rural Police SP Sandeep Singh Gill says, “Today, at around 8:50 AM, a training aircraft belonging to Red Bird Aviation made a crash landing near Gojubavi village adjacent to the Baramati airport. According to preliminary information provided by eyewitnesses present… https://t.co/vTgl0bsXGG — ANI (@ANI) May 13, 2026

SP संदीप सिंह गिल ने बताया कि विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था। गनीमत रही कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अब जरूरी जांच-पड़ताल के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। जैसे ही कोई और जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- अजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की

जिस जगह अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ वहीं हुआ हादसा

यह हादसा ठीक उसी गोजुबावी इलाके में हुआ है जहां इसी साल 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। आज उसी क्षेत्र में यह दूसरी हादसा होने के कारण अब यहां की भौगोलिक परिस्थितियों या संभावित तकनीकी कारणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Baramati red bird aviation training aircraft crash pilot safe pune rural sp sandeep singh gill statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Baramati
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.