बारामती में युगेंद्र पवार का महामोर्चा, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
Baramati Protest by Yugendra Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के युवा नेता युगेंद्र पवार के नेतृत्व में महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल निषेध महामोर्चा निकाला गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बारामती किसान विरोध रैली में हिस्सा बने युगेंद्र पवार (सौ. एक्स )
Baramati Protest by Yugendra Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के युवा नेता युगेंद्र पवार के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों में वृद्धि और किसानों के मुद्दों के खिलाफ बारामती में एक विशाल ‘जाहिर निषेध महामोर्चा’ निकाला गया।
बारामती शहर के तीन हाथी चौक पर आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, नागरिक, व्यापारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के दौरान युगेंद्र पवार ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्याज के लगातार गिरते दामों के कारण प्याज उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार प्याज के लिए 25 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करे।
सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर महंगाई का विरोध किया, वहीं युगेंद्र पवार और अन्य पदाधिकारियों ने गले में प्याज की माला पहनकर और बैलगाड़ी पर सवार होकर अपना आक्रोश जताया।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
इस अवसर पर राकांपा (शरद पवार गुट) के तालुकाध्यक्ष राजेंद्र जगताप, बारामती नगर परिषद की विपक्ष की नेता आरती शेंडगे, वनिता बनकर, सुभाष ढोले, प्रा। बुरुंगले और मंगलदास निकालजे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :- Pune Water Crisis: पुणे में बढ़ते जल संकट के बीच मनपा की अपील, पानी की हर बूंद बचाने पर जोर
जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकेत
प्रदर्शन के अंत में नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, ईंधन कीमतों में वृद्धि और कृषि उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए पार्टी भविष्य में भी जनआंदोलन जारी रखेगी।
