महाराष्ट्र में खुलेगा एप्पल का दूसरा Store, सितंबर में हो सकती है शुरूआत

भारत के सभी एप्पल लवर्स इस खबर को सुनकर काफी खुश हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार पता चला है कि टेक दिग्गज एप्पल ने महाराष्ट्र में अपना दूसरा एप्पल स्टोर खोलने की तैयारी कर ली है।
Apple New Stores in india
एप्पल स्टोर (सौ. Apple X)
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गज ब्रांड एप्पल के यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। महाराष्ट्र में जल्द ही एप्पल का दूसरा स्टोर खुलने की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते एप्पल लवर्स को काफी सुविधा मिल सकती है।

सितंबर की शुरुआत में महाराष्ट्र में अपना दूसरा Apple स्टोर खुलने वाला है। मीडिया रिपोटों के अनुसार, इसके iPhone 17 सीरीज के भारत में लॉन्च होने की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के आसपास ही होगा।

कोरेगांव पार्क में खुलेगा दूसरा स्टोर

नया Apple स्टोर अगले हफ्ते पुणे में आ रहा है। अमेरिकी टेक दिग्गज कोरेगांव पार्क स्थित KOPA मॉल में आउटलेट खोलेगा। 10,000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में कंपनी का चौथा एक्सक्लूसिव स्टोर होगा और जल्द ही बेंगलुरु में भी इसका एक और स्टोर लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, पुणे में Apple स्टोर के लिए आधिकारिक तारीखों और जानकारी की घोषणा क्यूपर्टिनो स्थित इस टेक दिग्गज द्वारा अभी तक नहीं की गई है।

इस लॉन् में अमेरिका से वरिष्ठ एप्पल अधिकारिक के शामिल होने की उम्मीद है। ये कार्यक्रम सभी का ध्यान आकर्षित करेग क्योंकि यह 9 सितंबर को एप्पल के वार्षिक वैश्विक लॉन्च से पहले हो रहा है जहां कंपनी अपने नवीनतम आईफोन क अनावरण करेगी। हाल के वर्षों में, कंपन ने स्थानीय संयंत्रों में आईफोन का उत्पाद बढ़ाया है, इस कदम को चीन पर निर्भरत कम करते हुए भारत में अपने परिचाल को मजबूत करने की रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com