Pune: 14 महीने बाद अंत्योदय कार्डधारकों को मिली चीनी, 48 हजार परिवारों को राहत
Pune News: अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को 14 महीने बाद चीनी मिली है। अंत्योदय योजना के तहत पुणे में 48,489 राशन कार्डधारकों को फिर से चीनी मिलनी शुरू हुई है।अगले 6 महीनों के लिए चीनी वितरण की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंत्योदय योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को हर महीने प्रति राशन कार्ड दी जाने वाली एक किलो चीनी, अब जाकर 14 महीनों के लंबे अंतराल के बाद उपलब्ध हुई है। अगले छह महीनों (नवंबर 2025 से अप्रैल 2026) के लिए चीनी का स्टॉक खाद्य वितरण अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के पास जमा कर दिया गया है।
इससे यह निश्चित है कि राशन कार्ड धारकों के आगामी त्योहार और उत्सव अब ‘मीठे’ होंगे। जिले में 48,489 लाभार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो चीनी वितरित की जाती है।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से चीनी की आपूर्ति न होने के कारण पिछले 14 महीनों से इन लाभार्थियों को चीनी नहीं मिल पाई थी। इस संबंध में कई शिकायतें भी दर्ज की गई थीं। शिकायतों को देखते हुए, अब नवंबर महीने से शुरू करके अगले छह महीनों के लिए चीनी वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
क्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक के छह महीनों के लिए चीनी उपलब्ध हो गई है, और इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इस पहल से उन गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से चीनी मिलने का इंतजार कर रहे थे। सरकार का यह कदम त्योहारों से पहले लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, और अब राशन की दुकानों पर चीनी का वितरण सुचारू रूप से होने की उम्मीद है।
-महेश सुधलकर, जिला आपूर्ति अधिकारी, पुणे
जिले में चीनी की उपलब्धता
भले ही चीनी का स्टॉक छह महीनों के लिए एक साथ दिया गया है, लेकिन लाभार्थियों को प्रति माह एक किलो के हिसाब से अगले छह महीने तक वितरित किया आएगा। खाद्य वितरण अधिकारी प्रशांत खटाल ने जानकारी दी कि जिले में अंत्योदय योजना के तहत 48,489 लाभार्थी हैं।
ये भी पढ़ें :- Pune: प्रतिबंध के बावजूद मावल में लेडीज डांस बार फिर शुरू, मावल बनता जा रहा नया ‘पनवेल’
इन लाभार्थियों के लिए पूरे छह महीने की कुल 2,800 क्विंटल चीनी की आपूर्ति करने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया था और यह चीनी प्राप्त हो चुकी है। वहीं, पुणे शहर में अंत्योदय योजना के 8,932 लाभार्थी हैं। इस संबंध में, खाद्य वितरण अधिकारी प्रशांत खताळ ने बताया कि पुणे शहर के लिए 460 क्विंटल चीनी उपलब्ध हो गई है।
