Pune: आलंदी में PMPML बसें शिफ्ट, बुनियादी सुविधाओं के अभाव से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
Pune: आलंदी में PMPML बसों को एसटी की जमीन पर शिफ्ट करने से नागरिक और तीर्थयात्री परेशान हैं। कीचड़, पानी और सुविधाओं के अभाव के बीच यात्रियों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पीएमपीएमएल (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: आलंदी में देहू फाटा चौक स्थित एसटी महामंडल की चार एकड़ भूमि पर पिछले शुक्रवार से पुणे परिवहन महामंडल महानगर (PMPML) की बसों को खड़ा करना शुरू कर दिया गया है।
इस बदलाव से स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों की असुविधाएं काफी बढ़ गई हैं। अब आलंदी के निवासियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। भले ही नई जगह पर बसों को लगाना शुरू हो गया है और एसटी महामंडल की चार एकड़ की जगह प्रशस्त है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है।
यात्रियों को कीचड से गुजरना पड़ता है
यात्री बेहद परेशान हैं क्योंकि उन्हें स्थानक के प्रवेश द्वार पर ही गेंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नए बस स्थानक में बैठने की जगह नहीं है, कोई शेड नहीं है और न ही कोई प्रतीक्षालय है। नागरिकों का आरोप है कि कोई भी सुविधा प्रदान किए बिना पीएमपी ने बस स्टॉप को स्थानांतरित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र: बुधवार को करें पाठ, दूर होंगे कर्ज और आर्थिक संकट, बरसेगी गणेश जी की कृपा
भीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश
पुणे में प्रवेशोत्सव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने की बच्चों की आरती, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
भीमाशंकर मंदिर के कपाट 5 महीने बाद खुले; बिना ऑनलाइन पास के 800 श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा
नगर परिषद चौक स्थित पुराने बस स्टॉप पर जगह अपर्याप्त होने के कारण पीएमपी की 80 से अधिक बसें नई जगह पर स्थानांतरित की गई हैं, लेकिन इस अचानक और अव्यवस्थित बदलाव ने नागरिकों, विशेषकर छात्रों, कामगारों, महिलाओं और वृद्ध तीर्थयात्रियों की परेशानी बहुत बढ़ा दी है।
एसटी और पीएमपी दोनों बसें एक ही जगह पर
- आलंदी शहर के मध्य भाग में एसटी महामंडल की प्रशस्त जगह होने के बावजूद, वर्तमान में एसटी (राज्य परिवहन) और पीएमपी (शहर बसे) दोनों की बसें एक ही जगह पर खड़ी हो रही है।
- रिपोर्ट के अनुसार, एसटी महामंडल ने आधिकारिक तौर पर यह जगह पीएमपी को आवंटित नहीं की है।
- इस कारण भविष्य में यहां एसटी का डिपो बनेगा या पीएमपी का स्थायी स्थानक बनेगा, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Pune में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने छह को पकड़ा, जांच जारी
बसों को वन-वे रूट पर चलाने की मांग
- पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और उपनगरी से आने वाली सभी बसे एक ही समय पर आलंदी स्थानक पर भीड़ लगाती है, जिसके कारण एक समय में लगभग 50 से 70 बसें खड़ी हो जाती है।
- स्थानीय नागरिक और तीर्थयात्री लगातार यह मांग कर रहे हैं कि चाकण चौक भैरोबा चौका पुराना बस स्थानक के मार्ग पर वन-वे रूट लागू की जाए। इससे यात्रियों को उनके इच्छित स्थान पर उत्तरने में आसानी होगी, स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को तत्काल हल करने की मांग की है।
