Pune में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने छह को पकड़ा, जांच जारी

Pune के चंदननगर में राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक दोस्त गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
murder
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: चंदननगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम को राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क इलाके में हुई। हमलावरों ने युवक के साथ मौजूद एक दोस्त पर भी हमला किया।

इस हमले में मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद चंदननगर इलाके में तनाव का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस कर रही जांच

  • प्राथमिक जांच में यह हत्या प्रेम संबंध को लेकर जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने प्रथमेश शंकर दारकू (20), यश रवींद्र गायकवाड (19), जानकीराग परशुराम वाघमारे (18), महादेव पाडुरंग गंगासागरे (19) और बालाजी आनंद पैदापुरे 119, सभी नि। बोराटे बस्ती, चंदननगर) को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम लखन बालू सकट (18, चंदननगर) है।
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकट और उसका दोस्त शनिवार शाम सात बजे चंदननगर के राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क परिसर में रुके हुए थे, तभी हमलावर वहां आए, हमलावरों ने सकट और उसके दोस्त से गाली-गलौज की और दोनो के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने सकट पर चाकू से हमला किया, हमलावरों ने सकट के साथ मौजूद उसके दोस्त पर भी चाकू से हमला किया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक सीमा ढाकणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com