Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव: विजय अग्रवाल और मो. फजलू के बीच मुकाबला, 2 मार्च को होगा फैसला

Akola Committee Election: अकोला मनपा में स्थायी समिति सभापति पद के लिए चुनावी घमासान तेज भाजपा समर्थित आघाड़ी के विजय अग्रवाल और कांग्रेस के बीच मुकाबला 2 मार्च को होगा अंतिम फैसला।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 27, 2026 | 03:21 PM

अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका की स्थायी समिति और विभिन्न विषय समितियों के सभापति पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 फरवरी को उमेदवारी आवेदनों का वितरण किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को कुल 7 इच्छुक उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए, इस चुनावी मुकाबले में सत्ताधारी भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी और विरोधी कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।

स्थायी समिति सहित विषय समितियों के चुनाव 2 मार्च को होने वाले हैं। स्थायी समिति से लेकर प्रभाग समितियों तक की अध्यक्षीय पदों के लिए शहर सुधार आघाड़ी, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवारों ने मिलकर कुल 30 उम्मीदवारी आवेदन लिए हैं। तेज हुई राजनीतिक हलचलेंरू इससे राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है।

गुरुवार को दाखिल नामांकन में स्थायी समिति सभापति पद के लिए शहर सुधार आघाड़ी से विजय अग्रवाल ने 3 और कांग्रेस से 2 नामांकन पत्र दाखिल किए, महिला एवं बाल कल्याण सभापति पद के लिए शहर सुधार आघाड़ी की आरती घोगलिया ने 2 नामांकन दाखिल किए।

सम्बंधित ख़बरें

Ahilyanagar News: जगताप, नागरगोजे, बारस्कर स्वीकृत, शिवसेना का आवेदन रद्द, समितियों के सदस्य भी चुने गए

मालेगांव में 500 रुपये की नकली नोटों का भंडाफोड़, संभाजीनगर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, इंदापुर के पास खड़े टेम्पो से टकराई इको, तीन लोगो की मौत

गड़चिरोली में भूकंप की आहट: कोयला खनन और सिंचाई परियोजनाओं से भूगर्भीय दबाव बढ़ने की आशंका

वहीं प्रभाग समिति (पूर्व) के लिए रश्मी अवचार, पश्चिम के लिए राजेश्वर धोटे और दक्षिण के लिए पूजा गावंडे ने प्रत्येकी 2 नामांकन दाखिल किए, प्रभाग समिति उत्तर के सभापति पद के लिए कांग्रेस की जैनब बी शेख इब्राहीम ने एक नामांकन दाखिल किया।

ये भी पढ़ें:- गड़चिरोली में भूकंप की आहट: कोयला खनन और सिंचाई परियोजनाओं से भूगर्भीय दबाव बढ़ने की आशंका

2 मार्च को होगा चुनावी फैसला

स्थायी समिति सभापति पद के लिए पूर्व महापौर विजय अग्रवाल ने अकोला शहर सुधार आधाड़ी की ओर से चार उम्मीदवारी आवेदन लिए हैं। वहीं कांग्रेस के पार्षद मो। फजलू अ. करीम ने दो उमेदवारी आवेदन दाखिल किए है। इससे स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर सत्ताधारी और विरोधक आमने-सामने होंगे। स्थायी समिति सभापति सहित अन्य विषय समितियों के सभापति पदों के लिए निर्णायक चुनाव 2 मार्च को होगा।

इस चुनावी मुकाबले में शहर सुधार आधाड़ी और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिससे नगर राजनीति में उत्सुकता निर्माण हुई है। भाजपा के पास सर्वाधिक संख्या बल होने के कारण ऐसा लगता है कि विजय अग्रवाल सभापति हो सकते है।

समिति / पद मुख्य उम्मीदवार (आघाड़ी) मुख्य उम्मीदवार (विपक्ष)
स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल (3 नामांकन) मो. फजलू अ. करीम (2 नामांकन)
महिला एवं बाल कल्याण आरती घोगलिया –
प्रभाग समिति (उत्तर) – जैनब बी शेख इब्राहीम (कांग्रेस)
अन्य प्रभाग समितियां रश्मी अवचार, राजेश्वर धोटे, पूजा गावंडे –

Akola municipal corporation standing committee chairman election 2026 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2026 | 03:21 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola District News
  • Akola News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Market Committees
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.