‘अजित पवार प्लेन हादसे के एक दिन पहले…’, रोहित पवार का अशोक खरात को लेकर चौंकाने वाले खुलासा
Ajit Pawar Plane Crash: अंजलि दमानिया के सनसनीखेज खुलासे के बाद रोहित पवार ने अजित पवार के हादसे और तांत्रिक अशोक खरात के बीच संदिग्ध वित्तीय संबंधों को लेकर सीआईडी जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
रोहित पवार व अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Rohit Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एक नया और चौंकाने वाला विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले में भोंदूबाबा अशोक खरात की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
रोहित पवार का यह ट्वीट सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया द्वारा साझा की गई जानकारी के बाद आया है। दमानिया ने दावा किया है कि अजित दादा के हादसे वाले दिन, उससे एक दिन पहले और उसके अगले दिन ‘समता पतसंस्था’ में अशोक खरात के माध्यम से भारी वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) हुए थे। इन संदिग्ध लेनदेनों ने अब इस हादसे को ‘साजिश’ के नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया है।
रोहित पवार का सोशल मीडिया पोस्ट
रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि “अजित दादा के प्लेन हादसे से एक दिन पहले, दुर्घटना वाले दिन और उसके ठीक अगले दिन ‘समता क्रेडिट सोसाइटी’ में बड़े अशोक खरात के बड़े वित्तीय लेन-देन हुए। यह जानकारी अंजलि दमानिया ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक
सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा कि “अजित दादा के आवास के बाहर कथित तौर पर किए गए काले जादू के अनुष्ठानों, अंजलि दमानिया द्वारा हाल ही में उजागर की गई जानकारियों, अशोक खरात का VSR कंपनी के विमान से कई बार प्रवास और उसके अनुयायियों की गतिविधियों को देखते हुए, प्रश्न उठाते है कि क्या खरात और अजित दादा से जुड़ी दुर्घटना के बीच कोई संबंध है?
अजितदादांच्या अपघाताच्या एक दिवस आधी, अपघाताच्या दिवशी आणि अपघाताच्या दुसऱ्या दिवशी ‘समता पतसंस्थे’त भोंदू अशोक खरातचे मोठे आर्थिक व्यवहार झाल्याची धक्कादायक माहिती अंजली दमानिया यांनी दिली आहे. आधी अजितदादांच्या घराबाहेर झालेला जादूटोणा आणि आता अंजली दमानिया यांनी दिलेली माहिती,… — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 6, 2026
अजित पवार विमान हादसे में साजिश के तीन बड़े आधार
रोहित पवार ने अपने ट्वीट में तीन मुख्य बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया है जो इस मामले को रहस्यमयी बनाते हैं।
वित्तीय लेनदेन: हादसे के आसपास के दिनों में पतसंस्था में हुआ संदिग्ध पैसों का आदान-प्रदान।
जादू-टोना का साया: कुछ समय पहले अजित पवार के घर के बाहर जादू-टोना किए जाने की खबरें सामने आई थीं, जिसमें खरात का नाम चर्चा में था।
VSR कंपनी का कनेक्शन: यह भी जानकारी सामने आई है कि अशोक खरात ने VSR कंपनी के विमानों से कई बार यात्रा की है। खरात के अनुयायियों की सक्रियता और इन हवाई यात्राओं ने संदेह को और गहरा कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- अशोक खरात जेल में, पर वायरल वीडियो में दिख रही महिलाओं का क्या? गहरे सदमे से गुजर रहीं पीड़िताएं
CID जांच की मांग
रोहित पवार ने सीधे तौर पर राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से सवाल किया है कि क्या खरात का इस हादसे से कोई लेना-देना है? उन्होंने कहा कि अजित पवार के साजिश के एंगल से जांच करते समय CID को अशोक खरात और उससे जुड़े लोगों की गहनता से जांच करनी चाहिए। बता कि अजित पवार हादसे को लेकर रोहित पवार लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मुंबई से दिल्ली तक विपक्षी नेताओं एकजुट करने की भी कोशिश की।
