Ajit Pawar Plane Crash: फोरेंसिक जांच शुरू, चार्टर प्लेन मालिक ने पायलट पर कही बड़ी बात
Baramati Plane Crash News: बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत के बाद जांच तेज हो गई है। विमान मालिक ने हादसे पर अपनी सफाई दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विजय कुमार सिंह (सौ. सोशल मीडिया )
Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे देखते हुए फोरेंसिक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजे जाने का फैसला लिया गया है, जो विमान के मलबे से सैंपल एकत्र करेगी।
चार्टर प्लेन मालिक का बयान
दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Aviation) के निदेशक और मालिक विजय कुमार सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि लैंडिंग का फैसला पूरी तरह पायलट का था। पायलट ने पहले रनवे 29 से उतरने की कोशिश की, जो असफल रही। इसके बाद रनवे 11 से दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश हादसा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
पायलट थे बेहद अनुभवी
विजय कुमार सिंह के मुताबिक, कैप्टन के पास 16 हजार घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था, जबकि को-पायलट के पास भी करीब 1500 घंटे का अनुभव था। कैप्टन ने सहारा, जेटलाइट और जेट एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस के साथ काम किया था। उन्होंने आशंका जताई कि खराब विजिबिलिटी के कारण पायलट रनवे नहीं देख पाए होंगे।
मेंटेनेंस पर उठे सवाल
विमान के मेंटेनेंस को लेकर उठ रहे सवालों पर मालिक ने साफ किया कि प्लेन पूरी तरह सुरक्षित और नियमित रूप से मेंटेन किया गया था। उनके अनुसार, शुरुआती जानकारी में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :- Baramati Plane Crash News: रनवे से पहले गिरा विमान, शरद पवार पहुंचे घटनास्थल
DGCA ने दी जानकारी
DGCA के अनुसार, विमान में अजित पवार के साथ एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर सवार थे। इस हादसे में अजित पवार, विदिप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और शंभवी पाठक की मौत हो गई। जांच एजेंसियां अब हादसे के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।
