मुंबई में रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी से साइबर ठगी, CBI अधिकारी बनकर आरोपी ने ठगे 1.10 लाख रुपये
Retired RBI Employee Cyber Scam: मुंबई के अंधेरी पूर्व में एक रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोपी ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उनसे 1.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
- Written By: अपूर्वा नायक
साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai RBI Officer Cyber Fraud Case: मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में एक रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी को साइबर ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धमकी दी और ऑनलाइन लेन-देन के जरिए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये ऐंठे।
1 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे शिकायतकर्ता को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और शिकायतकर्ता को बताया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
पैसे भेजने का बनाया दबाव
शिकायतकर्ता पर आरोपी ने पैसे भेजने का दबाय बनाया, डर के चलते शिकायतकर्ता ने शुरुआत में गूगल पे के जरिए 20,000 रुपये भेजे। इसके बाद 4 मार्च को आरोपी ने बार-बार कॉल कर और पैसे मांगे। 1 से 4 मार्च के बीच, आरोपी की बात मानते हुए शिकायतकर्ता ने 6 अलग-अलग लेन-देन के जरिए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये भेजे। इतना होने के बावजूद आरोपी ने रुका नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Yes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद आएगा फैसला, आरोपी पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल की सांसें अटकीं
फडणवीस मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े फैसले; जाति वैधता प्रमाण पत्र के लिए मिला 6 महीने का विस्तार
लॉन्च से पहले विवादों में घिरी ‘देवा भाऊ टैक्सी योजना’; मुंबई बैंक के पैसे के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
ये भी पढ़ें :- अजित पवार विमान हादसा मामला गरमाया, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
उसने आगे अतिरिक्त 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे न होने की वजह से शिकायतकर्ता ने बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने यह घटना अपने बेटे को बताई तो स्पष्ट हुआ कि यह पूरी घटना साइबर ठगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
