नागपुर का ‘गोल्डन आर्च’ प्लान! इस हफ्ते आएगा NMRDA का बजट, सीएम फडणवीस दे सकते हैं बड़ी सौगात
Golden Arch Project Nagpur: NMRDA बजट 2026-27 की तैयारी। 'गोल्डन आर्च' और 'हाईटेक न्यू सिटी' से बदलेगी नागपुर की सूरत। BKC की तर्ज पर कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट और तीसरे रिंग रोड के लिए करोड़ों का प्रावधान।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NMRDA Budget 2026-27: नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) की ओर से प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिस्सों तथा सिटी में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दृष्टि से अब ‘गोल्डन आर्च’ राजमार्ग परियोजना का प्रस्ताव है वहीं दूसरी ओर न्यू नागपुर के रूप में हाईटेक न्यू सिटी का पहले ही ऐलान हो चुका है।
संभवत: इसी सप्ताह आने वाले एनएमआरडीए के बजट में इन योजनाओं का समावेश होने की जानकारी सूत्रों ने दी। बताया जाता है कि एनएमआरडीए द्वारा पहले ही बजट तैयार किया जा चुका है। चूंकि एनएमआरडीए के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस हैं। ऐसे में अब केवल उनसे समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद किसी भी समय बजट की घोषणा की जा सकती है।
बजट में करोड़ों का उछाल
जानकारों की मानें तो अब तक एनएमआरडीए के बजट में अमूमन हर वर्ष केवल 400 करोड़ की वृद्धि ही देखी जा रही थी किंतु गत कुछ समय से एनएमआरडीए क्षेत्र में योजनाओं की घोषणाओं को देखते हुए इस वित्तीय वर्ष में करोड़ों के उछाल की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि सरकार ने पहले ही कई महत्वाकांक्षी प्रकल्पों को हरी झंडी दे रखी है किंतु अब तक इन योजनाओं को एनएमआरडीए की प्रशासकीय कार्यप्रणाली का हिस्सा नहीं बनाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ 1 मई से शुरू, पहले चरण में सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति
Mumbai Local AC Trains: वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, एसी लोकल और 15 कोच सेवाएं बढ़ेंगी
MMRDA ने BKC Social Infrastructure Project को दी रफ्तार, बड़े संस्थानों को प्लॉट आवंटित
Kanjurmarg Dumping Ground Pollution: दुर्गंध और प्रदूषण पर सख्ती, शिंदे ने कांजुरमार्ग के लिए दिए बड़े निर्देश
ऐसे में कार्यपालक एजेंसी के रूप में एनएमआरडीए के महत्व को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केवल 2,073 करोड़ का ही बजट पेश किया गया था किंतु इस वर्ष योजनाओं के चलते कई करोड़ों की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
बीकेसी की तर्ज पर कमर्शियल डिस्ट्रिक
बताया जाता है कि मुंबई में बीकेसी काफी छोटे हिस्से में होने के बावजूद जीडीपी में इसका काफी बड़ा योगदान है। ऐसे में न्यू नागपुर के रूप में कमर्शियल डिस्ट्रिक का निर्माण भी इस वित्तीय वर्ष में एनएमआरडीए के बजट का हिस्सा हो सकता है जिसे लेकर गत वर्ष ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा घोषणा की गई थी किंतु इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया था।
यह भी पढ़ें – नागपुर से गोवा जा रही IndiGo फ्लाइट का तेल लीक, यात्रियों में मचा हड़कंप, टेकऑफ करने वाला था विमान
ये योजनाएं भी होंगी बजट का हिस्सा
- तीसरें रिंग रोड की तैयारी।
- दीक्षाभूमि के कायाकल्प के लिए बजट में होगा प्रावधान।
- चिचोली स्थित शांतिवन डॉ. बाबासाहब के वस्तु संग्रहालय के लिए भी बजट में होगा प्रावधान।
- पीएम आवास योजना के तहत ही निजी आवास के लिए वित्तीय मदद देने का प्रावधान है। इस योजना में कुल 9 तहसीलों में लोगों को लाभ मुहैया कराना है।
- बजट के अनुसार एनएमआरडीए की ओर से कई योजनाओं पर पहले से काम किया जा रहा है। इसमें से कई योजनाएं अंतिम चरणों में हैं। इस अंतिम चरणों के काम के लिए आवश्यक निधि का लेखाजोखा भी बजट में रखा जाएगा।
- एनएमआरडीए के खर्च का फोकस अमृत योजना के तहत 25 गांवों के लिए भूमिगत सीवरेज प्रणाली को मजबूत करना है जिसके लिए करोड़ों रुपये की राशि निर्धारित की गई है। आधुनिक मानकों को पूरा करने के लिए सभी मौजूदा पाइपलाइनों को बदला जाएगा।
- एनएमआरडीए को उन 700 गांवों में नियोजित विकास की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो तेजी से शहरीकृत हो रहे हैं।
