-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Chandrashekhar Bawankule Promise Asked Report In 2 Days Deenanath Mangeshkar
माफी के लायक नहीं ये गलती…अजित पवार और चंद्रशेखर बावनकुले ने किया वादा, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हाल ही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में जनता में आक्रोश पैदा हो गया। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का डिप्टी सीएम पवार ने वादा किया।

अजित पवार (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान न किए जाने पर अस्पताल में भर्ती न किए जाने के कारण एक गर्भवती महिला की मौत के मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा। अजित पवार ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह कथित घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 28 मार्च को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित गोरखे के निजी सहायक की पत्नी तनीषा भिसे की दूसरे अस्पताल में जुड़वां लड़कियों को जन्म देने के बाद मौत हो गई थी। पुणे जिले के संरक्षक मंत्री पवार ने एक बयान में कहा, ‘‘विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक समिति द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने जिलाधिकारी से बात की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच में तेजी लाई जाए और यह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से की जाए।”
दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी
उन्होंने बताया कि अस्पताल ने इस घटना के संबंध में अपना बयान दर्ज करवा दिया है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अजित पवार ने कहा, ‘‘सरकार इस घटना से आक्रोशित लोगों की भावनाओं को समझती है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। नागरिकों को संयम बरतना चाहिए और सरकार का सहयोग करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
मंत्री और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत बड़ी गलती हुई है और ऐसी गलती किसी भी तरह से माफी के लायक नहीं है। राज्य सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। यह बात तो छोड़ ही दीजिए कि मरीज किसी राजनीतिक नेता के पीए से संबंधित था या मुझसे, किसी भी गरीब मरीज को इलाज से वंचित करना अस्वीकार्य है। उचित जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।”
डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें
बावनकुले ने कहा, ‘‘अस्पताल को राज्य सरकार से कई सुविधाएं मिली हैं। हाल ही में इसे पार्किंग की जगह आवंटित की गई है। सरकार अस्पतालों का समर्थन करती है, लेकिन अगर चिकित्सक या कर्मचारी इस तरह का व्यवहार करते हैं तो हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि संबंधित डॉक्टर या अस्पताल के खिलाफ पहले की कोई शिकायत होगी तो इसकी भी जांच की जाएगी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस बीच, पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने बताया कि उन्होंने जिला सिविल सर्जन को एक रिपोर्ट तैयार करके दो दिन में सौंपने का निर्देश दिया है और इसके ही आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डूडी ने कहा, ‘‘सिविल सर्जन को परिवार और अस्पताल का पक्ष जानने के लिए कहा गया है ताकि निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। अन्य मरीजों से भी बात की जाएगी ताकि अस्पताल के समग्र कामकाज का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत की जानी चाहिए।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajit pawar chandrashekhar bawankule promise asked report in 2 days deenanath mangeshkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM











