AIMIM अध्यक्ष ओवैसी बोले – Millennials और GenZ की दो पीढ़ियां बर्बाद हो गईं
हाल ही में एआईएमआईएम चीफ Asaduddin Owaisi ने पुणे का दौरा किया। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मिलेनियल्स और जेन जी इन दो युवा पीढ़ियों को लेकर बड़ी बातें कही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: दिल्ली में बैठा एक जादूगर लगातार जादू दिखा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उनकी नीतियों के कारण दो पीड़ियां मिलेनियल्स और जेन जी बर्बाद हो रही हैं। आने वाले समय में जब ये पीड़ियां सरकार से सवाल पूछेंगी तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।
इसलिए इस मोहजाल से बाहर निकलना होगा। यह तीखा हमला एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को किया। वे पुणे श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष बृजमोहन पाटिल और महासचिव मंगेश फल्ले उपस्थित थे।
पाक से क्रिकेट पर उठाए सवाल
ओवैसी ने कहा कि युवाओं को न तो अच्छी शिक्षा मिल रही है और न ही रोजगार, भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसी घटनाओं ने सरकार की संवेदनहीनता उजागर की है। 65% आबादी 40 साल से कम उम्र की है। इन युवाओं को जादू दिखाया जा रहा है, लेकिन असली समस्याएं टाली जा रही हैं। जब ये लोग जवाच मांगेंगे तो सरकार मुश्किल में फंस जाएगी। ओवैसी ने पुलवामा हमले का संदर्भ देते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से व्यापार रोका, पानी रोका और सीमा बंद की, लेकिन उसी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
ये भी पढ़ें :- PM मोदी होंगे RSS के 100वें साल के समारोह में मुख्य अतिथि, जारी करेंगे विशेष सिक्का और डाक टिकट
मुस्लिम समाज और शिक्षा पर भी जताई चिंता
उन्होंने कहा कि पारेडकर ने पिछड़े वर्गों को शिक्षा के जरिए सम्मानता दिलाने की बात कही थी, लेकिन आज कोई पार्टी उस दिशा में काम नहीं कर रही। मुस्लिम हर क्षेत्र में पीछे है। मुस्लिम और दलितों की शिक्षा व रोजगार पर ध्यान दिए बिना सामाजिक उत्थान संभव नहीं। दरगाह पर चादर चढ़ाने या शिरखुरमा खाने से भाईचारा नहीं बढ़ेगा, बल्कि मुसलमानों को भारतीय नागरिक के तौर पर सम्मान मिलने पर ही भारत सच्चा विश्व गुरु बनेगा मुस्लिम आबादी को लेकर उठाए जा रहे मुद्दों पर उन्होंने कहा, “मुस्लिमों की संख्या हिंदुओं से कभी ज्यादा नहीं होगी।
