विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
Doda Lavender Farming: केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पिछले 12 वर्षों में किए गए व्यापक विकास कार्यों की जानकारी दी।
- Written By: वंदना शर्मा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (सोर्स सोशल मीडिया)
Doda Lavender Farming and Economic Growth: केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पिछले 12 वर्षों में किए गए व्यापक विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि डोडा अब एक जुड़े हुए सशक्त और समृद्ध के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।
जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लिखा कि सड़क नेटवर्क, शैलानी टनल और नए हाईवे प्रोजेक्ट्स ने पूरे इलाके की कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर बना दिया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दूर दराज के गांवों को सड़क से जोड़ा गया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और बाजारों तक पहुंच ने में आसानी हो गई है।
आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोले है।
बता दें कि मंत्री ने ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ को डोडा की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा है कि लैवेंडर की खेती ने पूरे जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। इस क्रांति ने स्थानीय किसानों को सशक्त बनाया है। साथ ही उनके लिए आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोले गए है। मंत्री ने यह भी कहा है कि लैवेंडर उत्पादन से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि जिले की आर्थिक व्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
युवाओं को अपने ही जिले में मिलेगी उच्च शिक्षा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज और केन्द्रीय विधालय खोले खोले गए है। जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त कराई जा रही है। इन सभी सुविधाओं से पहले जहां युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त हो रही है।
स्थानीय लोगों में जगी नई उम्मीद
इसके अलावा, जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इन सभी पहलों को PM मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर के विजन को एक शानदार उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों ने डोडा को पूरी तरह से बदल दिया है। डोडा जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने से स्थानीय लोगों में भी एक नई उम्मीद जगती नजर आ रही है।
बात दें, पर्यटन, कृषि और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे निवेश से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के काफी नए अवसर पैदा हो रहे है। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के हर एक जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डोडा में हो रहे कार्य अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा का बन कर साबित होंगे।
