Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में MVA या अपने दम पर? 23 जनवरी को तय होगी उद्धव गुट की रणनीति

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक शिकस्त के बाद अब विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शामिल सियासी दलों की आखिरी उम्मीद निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय पर है, पर आगे की रणनीति क्या होगी इस पर संशय है...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 21, 2025 | 09:43 PM

उद्धव ठाकरे व सचिन अहीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक शिकस्त के बाद अब विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में शामिल सियासी दलों की आखिरी उम्मीद निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय (मनपा) चुनावों पर टिक गई हैं। लेकिन निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ें या फिर एक बार फिर से गठबंधन को आजमाया जाए, इस दुविधा में विपक्षी दलों के नेता उलझे हुए हैं।

इस बीच अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता व विधायक सचिन अहिर ने बयान देकर ऐसे संकेत दिए हैं कि शिवसेना (यूबीटी) निकाय चुनाव महा विकास अघाड़ी से अलग होकर अपने दम पर अकेले लड़ सकती है। हालांकि अहिर ने अपना बयान पुणे के पिंपरी-चिंचवड मनपा के संदर्भ में दिया है लेकिन इसे मुंबई, ठाणे मनपा सहित पूरे महाराष्ट्र के निकाय चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

पिंपरी-चिंचवड़ की बैठक में बोले सचिन अहीर

पिंपरी चिंचवड़ के दौरे पर आए शिवसेना (यूबीटी) के पुणे जिला संपर्क प्रमुख सचिन अहीर ने आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को शहर के पदाधिकारियों के साथ पिंपरी-चिंचवड़ शिवसेना भवन बैठक की। उन्होंने कहा कि “सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करना है, लेकिन वे आगे साथ बने रहेंगे या नहीं, ये मैं नहीं कह सकता हूं। इसलिए ऐसी भी सोच बन रही है कि चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा जाए।”

सम्बंधित ख़बरें

Amravati News: टीईटी और नीट पेपर लीक पर युवक कांग्रेस आक्रामक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

एक एक करके विकेट गिरते रहेंगे, सचिन अहीर के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया

केतन अग्रवाल हत्याकांड में ट्विस्ट: सिया के वकील ने भाई साहिल गोयल को ही भेज दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

शिवसेना UBT से बगावत के बावजूद दल-बदल की कार्रवाई से बच जाएंगे सचिन अहीर! जानें ये कैसे होगा संभव

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक सचिन अहीर ने कहा कि अकेले चुनाव लड़ना है या नहीं, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे 23 जनवरी को अंतिम निर्णय लेंगे।

राउत भी बोल चुके हैं एक चलो

गठबंधन से नुकसान का राग महा विकास अघाड़ी में शामिल सभी घटक दलों के नेता अलाप रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत विधानसभा चुनाव 2024 के बाद कई बार अपने दम पर मनपा चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं।

संजय राउत और विजय वडेट्टीवार ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

बता दें कि पिछले दिनों शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने एक-दूसरे के खिलाफ बयान दिए थे। विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि बीजेपी ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे को खत्म कर दिया।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद संजय राउत ने वडेट्टीवार पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवसेना और उद्धव ठाकरे कभी खत्म नहीं होंगे। संजय राउत ने सवाल किया कि खुद कांग्रेस आज कहां है? बालासाहेब ठाकरे को खत्म करने की कोशिश कांग्रेस के दौर में भी की गई और अब उद्धव के खत्म होने की बात कांग्रेस के लोग कर रहे हैं।

Aghadi or on its own in civic elections uddhav faction will decide on january 23

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Congress
  • Pune News
  • Sachin Ahir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.