Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे- पंढरपुर नेशनल हाईवे पर छाया हादसों का साया, स्ट्रीट लाइट्स ना होने के चलते हो रहे एक्सीडेंट्स

Pune News : पुणे से पंढरपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट्स ना होने के कारण एक्सीडेंट्स की तादाद में भारी इजाफा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज की है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 27, 2025 | 01:04 PM

पालकी मार्ग (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: पुणे-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘सासवड से जेजुरी’ के बोच 15 किलोमीटर लंबा रास्ता रात के अंधेरे में पूरी तरह डूब जाता है, जिससे यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है।

यहां के निवासियों ने इस समस्या को तुरंत हल करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से इस मार्ग पर युद्धस्तर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की अपील की है। बता दें कि पुरंदर तहसील के आलंदी-पंढरपूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘सासवड से जेजुरी’ मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण और यात्रियों ने अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है।

खलद, शिवरी, वालुंज, निलुंज, तक्रारवाड़ी, साकुर्डे और बेलसर जैसे गांव सीधे इस हाईवे से लगे हुए हैं। जिससे लोगों को घर से बाहर निकलते ही राजमार्ग पर आना पड़ता है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से यहां दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

कई बार उठ चुका मुद्दा, कार्रवाई शून्य

नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से तुरंत कार्रवाई की अपील की है। स्थानीय गांववासियों ने इस विषय पर NHAI अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा है। चार-पांच महीने पहले विधायक विजय शिवतारे की मौजूदगी में हुई बैठक में भी यह मुद्दा सामने आया था। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होकर मार्ग हस्तांतरित हो गया तो बाद में स्ट्रीट लाइट लगवाना और कठिन हो जाएगा इस वजह से नागरिकों में बेचैनी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सासवड-जेजुरी मार्ग स्थानीय लोगों के अलावा, धार्मिक और औद्योगिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर कई पेट्रोल पंप, मरिज हॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल और औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। इसके साथ ही जेजुरी, शिवरी स्थित यमाई देवी मंदिर और अष्टविनायक में से श्री क्षेत्र मोरगांच के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें :- पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के डेवलपमेंट प्लान पर कब होगी सुनवाई, प्रशासन को नहीं मिल रही जानकारी

प्राधिकरण पर भेदभाव का आरोप

रात के अंधेरे में आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन पलट चुके हैं और कुछ महीने पहले खलद के रासकरमला जिला परिषद स्कूल में एक वाहन घुस जाने से बड़ा हादसा टल गया था। ग्रामीणों और पत्रियों का कहना है कि NHAI एक ही सड़क पर भेदभाव कर रहा है। ‘झेंडेवाडी से नीरा’ तक के मार्ग पर हिस्सों में दोनों आर विद्युतीकरण किया गया है, जबकि सासवड-जेजुरी के बीच यह सुविधा सिर्फ फ्लाईओवर और टोल नाकों के आसपास ही है।

Accidents happen due to lack of street lights on pune pandharpur national highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 01:04 PM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के डेवलपमेंट प्लान पर कब होगी सुनवाई, प्रशासन को नहीं मिल रही जानकारी

2

पिछले 5 महीने में बारामती के 25,000 घर हुए रोशन, डबल इंजन सरकार से मिली विकास को तेज रफ्तार

3

Pune News: निकाय चुनाव से पहले बदले भाजपा के सुर, महायुति टूटने की कगार पर

4

होटल कर्मचारी ने रची मालिक की हत्या की साजिश, घटना से थर्राया पुणे शहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.