- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Teacher And 7 Others Arrested For Sexually Assaulting Teenager
पुणे के पिंपरी-चिंचवड में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न, शिक्षक समेत 7 गिरफ्तार
शिक्षक (पीटी टीचर) छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है लेकिन रिहा होने के बाद स्कूल ने उसे फिर से नियुक्त कर लिया था। शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले 2 वर्षों से छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था
- Written By: किर्तेश ढोबले

पिंपरी-चिंचवड में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न
पुणे: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक शिक्षक और 7 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। किशोरी के परिजनों द्वारा निगडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक (पीटी टीचर) छेड़छाड़ के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है लेकिन रिहा होने के बाद स्कूल ने उसे फिर से नियुक्त कर लिया था। शिकायत के अनुसार शिक्षक पिछले 2 वर्षों से छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में स्कूल के प्रधानाचार्य, कुछ न्यासी और बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।
पालघर में यौन शोषण के आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले पालघर में 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर बाहर घूमने जाने के बुलाया और उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने मामले को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
किराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी युवती अपने एक दोस्त से मिलने अक्सर नालासोपारा जाती थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान सोनू से हुई थी जो इलाके में एक स्टूडियो में काम करता है। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को कहीं बाहर घूमने जाने के लिए शुक्रवार को बुलाया और वे उसे कार में एक सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उससे बलात्कार किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बदलापुर का मामला
बदलापुर के एक स्कूल में एक पुरुष सहायक ने चार वर्षीय दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। इस मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Teacher and 7 others arrested for sexually assaulting teenager
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट पर अचानक रुके मैक्रों! सुनेत्रा पवार से क्या हुई ऐसी खास बात? Video ने मचाया तूफान
Feb 17, 2026 | 03:56 PMचीन की घेराबंदी तेज! एशिया में तैनात हुए अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन, 50,000 फीट की ऊंचाई से ड्रैगन पर है नजर
Feb 17, 2026 | 03:52 PMT20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने
Feb 17, 2026 | 03:52 PMकर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
Feb 17, 2026 | 03:51 PMSupreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार
Feb 17, 2026 | 03:49 PMपिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ रिस्पॉन्स, डायल 112 से महज 6 मिनट में पहुंच रही मदद, अपराधियों में खौफ
Feb 17, 2026 | 03:47 PMमुंबई की सड़कों पर दौड़े मैक्रों, मरीन ड्राइव पर की जॉगिंग, 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Feb 17, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














