Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका स्कूलों के 19 मेधावी छात्र बनेंगे लखपति, यहां पढ़ें डिटेल्स

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 06, 2023 | 03:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: 10वीं की परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करनेवाले पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Secondary School) के 170 मेधावी छात्रों और 12 दिव्यांग छात्रों को महानगरपालिका द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। महानगरपालिका की लखपति योजना (Lakhpati Yojana) के तहत इनमें से 19 छात्रों (Students) ने इस साल एक लाख का इनाम जीता है। महानगरपालिका इन छात्रों के इनाम पर करीब 4 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

शहर में महानगरपालिका के 18 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों से 1,780 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्र और 10वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विकलांग छात्रों को महानगरपालिका द्वारा नकद राशि के रूप में पुरस्कृत किया जाता है। यह योजना महानगरपालिका द्वारा वर्ष 2008-2009 से क्रियान्वित की जा रही हैं। 

दिव्यांग छात्रों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा

शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से इस योजना और नीति में परिवर्तन किया गया। इसके अनुसार, महानगरपालिका के 18 माध्यमिक विद्यालयों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 19 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 85 से 89.99 प्रतिशत अंक लाने वाले 59 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, 80 से 84.99 प्रतिशत अंक लाने वाले 80 छात्रों में से प्रत्येक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही 35 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और 40 प्रतिशत निःशक्तता वाले 12 दिव्यांग छात्रों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

पिंपरी-चिंचवड महायुति को बड़ा झटका: BJP व शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन टूटा, अकेले लड़ेंगे चुनाव

PCMC का बड़ा फैसला! 105 स्कूलों में एक साथ कला शिक्षक नियुक्त—बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

19 meritorious students of pimpri chinchwad municipal schools will become millionaires

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2023 | 03:56 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.