पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
Pimpri Chinchwad News: विधायक महेश लांडगे ने पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास के लिए विधानसभा में मोर्चा खोला। उन्होंने नदी सुधार, जलापूर्ति और पर्यटन परियोजनाओं के लिए भारी-भरकम निधि की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
विधायक महेश लांडगे , आलंदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad development News: पिंपरी-चिंचवड शहर और विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीक्षेत्र आलंदी के सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भाजपा के विधायक महेश लांडगे ने महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शासन का ध्यान इन क्षेत्रों की लंबित परियोजनाओं की ओर आकर्षित करते हुए भारी-भरकम निधि की मांग की है।
तालिका अध्यक्ष योगेश सागर ने लांडगे की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक लांडगे ने स्पष्ट किया कि शहर की तेजी से बढ़ती आबादी और औद्योगिक विस्तार को देखते हुए जलापूर्ति, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के लिए अभी से ठोस वित्तीय प्रावधान करना अनिवार्य हैं, अन्यथा भविष्य में नागरिक सुविधाओं पर भारी दबाव बढ़ेगा।
46 करोड़ रुपए की मांग, 350 करोड़ रुपए हुए मंजूर
शहर की प्यास बुझाने और हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए विधायक महेश लांडगे ने जल संसाधन विभाग के समक्ष वित्तीय योजना प्रस्तुत की है। उन्होंने अमृत-3 योजना के अंतर्गत शहर की संपूर्ण जलापूर्ति प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 2,016 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही, वर्षों से लंबित पवना जलवाहिनी परियोजना के लिए 1,015 करोड़ रुपये और आंद्रा परियोजना से 100 एमएलडी जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 211 करोड़ रुपये के आवंटन का आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
पिंपरी-चिंचवड शहर में भविष्य की मांग को देखते हुए 200 एमएलडी क्षमता के नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 60 करोड़ रुपये और भामा आसखेड परियोजना के दूसरे चरण को पूर्ण करने के लिए शेष राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जल वितरण में होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए ‘स्काडा’ वॉटर बल्क मैनेजमेंट सिस्टम हेतु 46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी इस मांग का हिस्सा है।
पावन नगरी आलदी के शाश्वत विकास के लिए विधायक लांडगे ने विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने आलंदी नगर परिषद के नए प्रशासनिक भवन के लिए 30 करोड़, जल निकासी व शुद्धिकरण के लिए 350 करोड़ तथा नई जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त 350 करोड़ रुपये मंजूर करने का आग्रह किया।
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी
- तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी नेटवर्क और बेहतर रोशनी के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट हेतु 15 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
- इसके अलावा, डुडुलगाव में 200 करोड़ की लागत से इको-टूरिज्म पार्क, अंतरराष्ट्रीय सफारी पार्क और एक भव्य गुलाब उद्यान बनाने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया।
- विधायक ने नाशिक फाटा से खेड एलिवेटेड कॉरिडोर के भू-अधिग्रहण और ‘संविधान भवन’ के निर्माण को गति देने के लिए भी शासन से तत्काल निधि जारी करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-खाड़ी युद्ध का असर: एक्सपोर्ट ठप, पुणे और नाशिक के प्याज किसानों पर संकट , दाम गिरे
नदी सुधार के लिए 1,898 करोड़ का रोडमैप
लांडगे ने इंद्रायणी व पवना नदी सुधार परियोजनाओं के लिए कुल 1,898 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव रखा है। इसमें इंद्रायणी नदी के लिए 960 करोड़ और पवना नदी के पुनरुद्धार के लिए 953 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। शहर के पुराने 14 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक बनाने 251 करोड़ और उद्यानों में जल पुनर्चक्रण हेतु 200 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। औद्योगिक अपशिष्ट जल के शोधन और मोशी स्थित कचरा डिपो के दूसरे चरण के कार्यों के लिए भी 663 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
पिंपरी-चिंचवड शहर के विस्तार और आलंदी के धार्मिक महत्व को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना अनिवार्य है। भविष्य की जरूरतों के लिए हमने शासन के समक्ष जल संसाधन, पर्यावरण और पर्यटन से संबंधित प्रस्ताव रखे हैं। मुझे विश्वास है कि निरंतर प्रयासों से इन विकास कार्यों को निश्चित ही गति मिलेगी।
महेश लांडगे, विधायक
