Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Pune News: पुणे में कुंडेश्वर दर्शन के लिए जाते समय महिला श्रद्धालुओं की पिकअप जीप घाट पर चढ़ते समय पलट गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 11, 2025 | 06:37 PM

पुणे सड़क हादसा, पीएम मोदी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ तालुका में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है यहां कुंडेश्वर दर्शन को जाते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

इसके साथ ही सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”महाराष्ट्र के पुणे में हुई एक दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

CM फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी।

यह भी पढ़ें- गड़चिराेली में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे बैठे 6 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत कुंडेश्वर में श्रावण सोमवार के अवसर पर दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन की दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

महाराष्ट्र सरकार 4 लाख की करेंगी मदद

राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनके उपचार की पूरी व्यवस्था की जा रही है, और मैं व्यक्तिगत रूप से पुलिस आयुक्त के संपर्क में हूं।” महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक्स पर लिखा, “कुंडेश्वर दर्शन के लिए जा रही महिला श्रद्धालुओं से भरी एक कार पुणे के खेड़ तालुका में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।

इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। इस दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो।”

(News Source-आईएएनएस)

Pune road accident 7 devotees died as pickup overturned pm modi expressed grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 06:37 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

मनोज जरांगे पर परिणय फुके का वार, कहा- ‘जैसे बारिश में मेंढक बाहर निकलते हैं, वैसे ही…’

2

Dahi Handi: स्पेन के ‘गोविंदा’ देंगे तिरंगे को सलामी, संस्कृति की दही हांडी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

3

बप्पा मोरिया जयघोष से गूंजा सिद्धिविनायक मंदिर, अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

4

भास्कर जाधव के विवादित बयान पर भड़के ब्राह्मण, UBT नेता ने माफी मांगने से किया इनकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.