-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fadnavis Hits Back At Sharad Pawar Allegation Why No Action Was Taken Against Those Who Guaranteed 160 Seats
160 सीटों का ऑफर देने वालों पर क्यों नहीं की कार्रवाई?, CM फडणवीस बोले- शरद पवार ने सब कुछ जानकर…
- Written By: सोनाली चावरे
Nagpur News: शरद पवार के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने पूछा कि शरद पवार ने 160 सीटों का ऑफर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया है। शरद पवार ने कहा था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने उनसे संपर्क कर राज्य की 288 में से 160 सीटें जीतने की गारंटी दी थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे हैरानी होती है कि बड़े नेताओं के पास इस तरह के लोग चुनाव को प्रभावित करने के विचार लेकर आते हैं और ये नेता ऐसे मामलों में न पुलिस में शिकायत करते हैं, न चुनाव आयोग में और न ही उन पर खुद कोई कार्रवाई करते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि आपने उनका इस्तेमाल करके देख लिया था?
शरद पवार के सभी आरोप झूठ
सीएम फडणवीस ने कहा कि अगर वे ऑफर लेकर आए थे तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? शरद पवार के बयान को फडणवीस ने महज ‘स्टोरी’ बनाने की कोशिश बताया। फडणवीस ने कहा कि चुनाव आयोग ने कई बार खुली चुनौती दी है कि कोई ईवीएम हैक करके दिखाए, लेकिन कोई ऐसा नहीं कर सका। उन्होंने झूठे आरोप लगाकर जनादेश के अपमान को बंद करने की नसीहत भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
CM फडणवीस ने OBC को लेकर शरद पवार बोला हमला
फडणवीस ने शरद पवार पर ओबीसी समाज को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में झटका मिलने के बाद अब इन्हें ओबीसी समाज की याद आ रही है। जिस तरह से इन्होंने ओबीसी समुदाय को दरकिनार किया और जब उनके आरक्षण पर खतरा मंडराया, तब दोहरी भूमिका निभाई, उसे समाज भली-भांति जानता है। अपनी जमीन तलाशने के लिए यह सब किया जा रहा है।
शरद पवार ने कैसे कराई राहुल गांधी से मुलाकात
शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। इन लोगों ने दावा किया कि वे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं और 160 सीटें जिताने की गारंटी दे सकते हैं। पवार ने बताया कि यह सुनकर उन्हें आश्चर्य हुआ और उन्होंने इन लोगों के साथ राहुल गांधी की मुलाकात कराई, ताकि वे अपने विचार रख सकें। लेकिन, पवार और राहुल गांधी इस बात पर सहमत थे कि इस तरह के प्रस्ताव पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह उनका तरीका नहीं है।
(News Source-आईएएनएस)
Fadnavis hits back at sharad pawar allegation why no action was taken against those who guaranteed 160 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














