- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Bridge Collapse Eknath Shinde Structural Audit Of Old Bridges
पुणे पुल हादसे के बाद जागी महायुति सरकार, अब पुराने ब्रिजों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
- Written By: आकाश मसने
पुणे में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश दिया है। पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे के मावल तालुका के तालेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। यह हादसा रविवार दोपहर 3.30 बजे के करीब हुआ। बड़ी संख्या में पर्यटक पुल पर नदी का तेज बहाव देखने और सेल्फी लेने के लिए जमा हुए। इसी दौरान कई दो पहिया वाहन गुजरे और पुल अचानक भर भराकर नदी में समा गया। स्थानीय विधायक सुनील शेल्के के मुताबिक 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 25 से 30 लोग बह गए हैं।
पुणे में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुराने पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट का आदेश भी दिया।
पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के आदेश
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डिप्टी सीएम शिंदे ने मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से फोन पर चर्चा की है और राज्य में ऐसे पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
घूमने आए थे लोग तभी हुआ हादसा
नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम हर संभव प्रयास कर रही हैं। हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे। दरअसल मावल तालुका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से नदी का जल स्तर बढ़ गया था। रविवार होने के कारण कई लोग कुंदमाला घूमने आए थे। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
बचाव कार्य पहली प्राथमिकता: सीएम
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर कहा कि इस संदर्भ उन्होंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर तत्परता से बचाव कार्य सुनिश्चित करने और नदी में बहे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश दिए हैं।
पुणे ब्रिज हादसे के पीछे का सच, चंद सेकेंड में आखिर क्या कुछ हुआ? देखें VIDEO
5 लाख के मुआवजे का ऐलान
इंद्रायणी नदी पर पुल हादसे में सीएमओ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार पुल हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी।
Pune bridge collapse eknath shinde structural audit of old bridges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














