Thane News : कोर्ट के बहार कैदियों ने पुलिस पर किया हमला; गाली – गलौच के बाद जमकर हुई मारपीट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में चार कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Written By: सोनाली चावरे
कोर्ट के बहार कैदियों ने पुलिस पर किया हमला
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अदालत के बाहर चार विचाराधीन कैदियों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर अचानक हमला कर दिया. बौखलाए कैदियों ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद हाथापाई पर उतर आये। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी बीच – बचाव के लिए दौड़े। कैदियों ने उनके साथ भी मारपीट की. पुलिस ने चार कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोर्ट ने नहीं दी रिश्तेदारों से मिलने की अुनमति
एक अधिकारी ने बताया कि विचाराधीन कैदी अब्दुल्ला संजय ईरानी, काशिम उर्फ तकाफ मुक्तार ईरानी, सौरभ मनोज सालुंके और सुनील उर्फ सोन्या शंकर फुलोरे को निर्धारित सुनवाई के लिए कल्याण की आधारवाड़ी जेल से ठाणे अदालत लाया गया था। कार्यवाही के बाद सुनवाई के लिए कोर्ट ने इन्हें अगली तारीख दी। कोर्ट ने इस दौरान कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति देने से मना कर दिया। साथ ही कैदियों को उनके घर का बना खाना न दिए जाने का भी आदेश दिया. इससे कैदी बौखला गये।
सम्बंधित ख़बरें
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
तार से घोंटा गला…फिर शरीर को पटका, पालघर में 15 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड
हाथापाई में एक पुलिसकर्मी घायल
अधिकारी ने बताया कि एक उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल वाली एस्कॉर्ट टीम जब कैदियों को वापस हिरासत में ले जाने की कोशिश कर रही थी, तभी गुस्साए कैदियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों कैदियों पर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
