- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pregnant Woman Family Pain Chaos In Medical College Administration Helpless
गर्भवती महिला के साथ ही परिजनों को भी ‘वेदना’, मेडिकल में अब भी अव्यवस्था, प्रशासन भी बेबस
Nagpur Medical College: नागपुर में शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। खासकर, गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन दिक्कतों का सामना कर रहे है।
- Written By: प्रिया जैस

मेडिकल में अव्यवस्था (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Medical College: गर्भावस्था वैसे भी महिलाओं के लिए तकलीफदेह होती है। प्रसूति के दौरान स्वस्थ माहौल बेहद जरूरी होता है। इसका असर संपूर्ण प्रक्रिया पर होता है लेकिन शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेडिकल में अडेंटेंड तो नियुक्त किए गए हैं लेकिन वे नजर नहीं आते।
दूसरी मंजिल पर भर्ती महिलाओं को ट्राइसिकल पर खींचते हुए परिजनों को ग्राउंड फ्लोर पर विविध जांच के लिए लाना पड़ता है। महिला के साथ एकमात्र परिजन को वार्ड में रहने दिया जाता है। उनके साथ आने वाले पुरुष परिजनों को बाहर बरामदे में बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
मेडिकल में अव्यवस्था
चौबीस घंटे में कभी भी इमरजेंसी हो सकती है, इस हालत में महिला सहित परिजनों की रात की नींद भी खराब होती है। शौचालयों में बदबू और टूटे हुए दरवाजे हैं। रात के वक्त मच्छरों का हमला हलाकान कर देता है। यानी गर्भवती महिलाओं के लिए ‘वेदना’ की कोई गिनती ही नहीं रह जाती। साथ ही परिजनों की भी ‘परीक्षा’ हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
वार्ड में भर्ती महिलाओं को ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी सहित विविध तरह के टेस्ट समय समय पर बताये जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को ट्राइसिकल पर लेकर आना पड़ता है। नियमानुसार यह जिम्मेदारी वार्डों में नियुक्त अडेंटेंड की होती हैं लेकिन वे बहुत कम ‘नजर’ आते हैं। इस हालत में परिजनों को ट्राइसिकल खींचना पड़ता है। दूसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक लेकर आना और जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता क्योंकि ट्राइसिकल को चलाने की अपनी तकनीक होती है। ऊपर ले जाते वक्त सामने को दोनों पहियों को उठाया जाता है।
किसी अनहोनी के लिए जिम्मेदार कौन?
मंगलवार की शाम 4 बजे के दौरान एक गर्भवती महिला को दूसरी मंजिल पर लेकर जाने के लिए 2 परिजन साथ थे लेकिन ट्राइसिकल टस से मस नहीं हो रही थी। बाद में और 2 अन्य लोगों ने मदद की। इस बीच गर्भवती महिला को परेशानी भी हुई। उसे गिरने का भी डर लग रहा था। यह नजारा मेडिकल में आम है लेकिन प्रशासन हमेशा कर्मचारियों के कमी भी लाचारी का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है। यदि ट्राइसिकल खींचते वक्त कोई दुर्घटना हो जाये तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल परिजन उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – मेयो हॉस्पिटल में मौत का गड्ढा, कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन, जमकर हुआ हंगामा
बरामदे में घुसा पानी,परिजन परेशान
मंगलवार की दोपहर जोरदार बारिश के बाद मेडिकल परिसर में कई जगह पानी जमा हो गया है। पेइंग वार्ड के पास खुले बरामदे में भी पानी जमा हो गया। इससे परिजनों के साथ ही डॉक्टरों, नर्सों को भी परेशानी हुई। वार्ड के सामने बैठने वाले परिजनों के लिए जगह नहीं बची। वहीं विविध सामग्री वार्डों में पहुंचाने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतें आईं। कुछ परिजन तो गिरते हुए भी नजर आए। दरअसल बारिश होने पर बरामदों में अक्सर पानी जमा हो जाता है लेकिन वर्षों से इस समस्या का समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
Pregnant woman family pain chaos in medical college administration helpless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
May 21, 2026 | 11:37 AMनासिक के रामकुंड में पानी की किल्लत और गंदगी से बुरा हाल, दूषित पानी में अनुष्ठान करने को मजबूर श्रद्धालु
May 21, 2026 | 11:37 AMट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













