- Hindi News »
- Maharashtra »
- Petrol Diesel Shortage Nashik Manmad Oil Depot Fuel Crisis War
Nashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
Nashik Fuel Shortage Crisis: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण नासिक जिले में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मनमाड डिपो से सप्लाई घटने से कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है।
- Written By: रूपम सिंह

नासिक जिले में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित (फोटो सोर्स- नवभारत)
Nashik Fuel Crisis: नासिक खाड़ी देशों में जारी युद्ध जैसी स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन नाशिक जिले में स्थानीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति बाधित होने की स्थिति सामने आ रही है। इसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
नासिक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को ईंधन की आपूर्ति मनमाड स्थित ऑयल डिपो से की जाती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस डिपो से नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, कई स्थानों पर टैंकर देर से पहुंच रहे हैं, जिससे ईंधन का स्टॉक कम पड़ रहा है। कुछ पंपों पर पेट्रोल या डीजल में से एक या दोनों ईंधन अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण कुछ पेट्रोल पंप में ईंधन नहीं है के बोर्ड लगा दिए गए हैं।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने बिगाड़ा खेल
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में संभावित वृद्धि को देखते हुए तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति में कटौती किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बाजार में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को मनमाड डिपो बंद होने के कारण उस दिन ईंधन की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन मांग के मुकाबले यह पर्याप्त नहीं रही। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक तेजी से समाप्त हो रहा है। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में जारी युद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
ये भी पढ़े:- ठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
जरूरत के हिसाब से वाहनों में भराएं ईंधन
इस स्थिति से वाहन चालकों में चिंता और असमंजस का माहौल है। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा लीं, जिससे अचानक मांग बढ़ गई और आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। परिणामस्वरूप शहर और जिले के कई पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन वाहनों की कतारें लगी रहीं। पेट्रोल पंप संचालकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं। साथ ही, आपूर्ति को सामान्य करने के लिए संबंधित तेल कंपनियों और प्रशासन स्तर पर प्रयास जारी हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
Petrol diesel shortage nashik manmad oil depot fuel crisis war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










