-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- People Mistook The Child As A Child Thief After Lifting The Girl The Mob Beat Up The Person And Took Him To The Hospital
महाराष्ट्र: बच्ची को उठाने पर लोगों ने समझ लिया बच्चा चोर, भीड़ ने व्यक्ति को पीट पिटकर पहुंचाया अस्पताल
- Written By: दामिनी सिंह

File Pic
ठाणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) शहर के दिवा में बच्चा चोरी के संदेह में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई और पीड़ित पिंटू निसार (Pintu Nisar) को पुलिस ने बचाया तथा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां वर्तमान में उसका इलाज हो रहा है। घटना में निसार को कई चोट आई हैं। मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘निसार एक स्थानीय होटल में काम करता है। वह दिवा में सड़क किनारे खड़ा था तभी एक ट्रक उसके पास से गुजरा।
ट्रक को देखकर वह अपनी जगह से थोड़ा पीछे हटा जिससे उसके पीछे खड़ी बच्ची को धक्का लग गया और वह नीचे गिर गई। लेकिन जब निसार ने बच्ची को उठाने की कोशिश की तो बच्ची की मां ने उसे बच्चा चोर समझ शोर मचाना शुरू कर दिया।’ उन्होंने बताया, ‘जल्द ही लोग वहां जमा हो गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। लाठी, डंडा, लोहे की रॉड सहित लोगों के जो भी हाथ में आया, उन्होंने उससे निसार की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित लोगों से गुहार करता रहा कि वह बच्चा चोर नहीं है, जैसा कि लोग उसे समझ रहे थे।लेकिन लोग लगातार उस हमला करते रहे।’
सम्बंधित ख़बरें
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मुंब्रा पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से बचाया। हमले में व्यक्ति को कई चोट आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंब्रा थाने में वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कडलाग ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने लोगों से बच्चा चोरी से संबंधी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। (एजेंसी)
People mistook the child as a child thief after lifting the girl the mob beat up the person and took him to the hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














