Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पारशिवनी में केरोसीन वितरण अब तक शुरू नहीं, आदेश के एक महीने बाद भी नागरिकों में नाराजगी

Nagpur District News: पारशिवनी तहसील में केरोसीन वितरण शुरू नहीं हुआ है, जबकि सरकार ने 65 हजार लीटर का आवंटन किया है। नागरिकों को अब तक लाभ नहीं मिला है।

  • Author By Naresh Maneshwar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 21, 2026 | 09:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Parshivni Kerosene Distribution News: राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में केरोसीन वितरण की घोषणा के बावजूद पारशिवनी तहसील के नागरिकों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। आदेश जारी हुए लगभग एक माह बीतने के बाद भी वितरण शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

राज्य सरकार ने 25 मार्च 2026 को केरोसीन वितरण को लेकर आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत केंद्र सरकार से महाराष्ट्र को कुल 37 लाख 44 हजार लीटर केरोसीन आवंटित किया गया है, जिसे राशन कार्डधारकों के माध्यम से वितरित किया जाना है।

सरकारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड पर 3 लीटर केरोसीन दिया जाएगा। जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें ग्रापं द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर भी केरोसीन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में NH-53 अप्रोच रोड के DPR पर गहराया संदेह, 100 साल पुराने पेड़ों की कटाई पर अब फिर से होगा नया सर्वे

अमरावती में सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पहले दिन ही ठप पड़े दफ्तर और स्कूल

गोंदिया आयुष्मान योजना की निधि में देरी पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक, पालकमंत्री की अहम घोषणा

भंडारा में 6 वर्षीय सानवी की पीड़ा देख भावुक हुए सांसद प्रशांत पडोले, दिव्यांग बच्ची को न्याय का भरोसा

इसके अलावा, जहां गांव स्तर पर केरोसीन विक्रेता उपलब्ध नहीं हैं, वहां नागरिकों को नजदीकी गांव में जाकर केरोसीन प्राप्त करना होगा। दुरुपयोग रोकने के लिए पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी तय की गई है।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कुमार आर्शिवाद के आदेश पर पारशिवनी तहसील के लिए कुल 65 हजार 20 लीटर केरोसीन आवंटित किया गया है। इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 को आदेश पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं, फिर भी वितरण शुरू नहीं हो सका है।

2016 से बंद था वितरणउल्लेखनीय है कि नागपुर जिले के पारशिवनी, रामटेक, काटोल, नरखेड़, सावनेर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2016 से केरोसीन वितरण बंद था। वैश्विक स्तर पर इंधन संकट की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर केरोसीन वितरण शुरू करने का निर्णय लिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आवंटन और आदेश दोनों हो चुके हैं, तो पारशिवनी के नागरिकों को केरोसीन कब मिलेगा।

Parshivni kerosene distribution delay ration card holders government order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • LPG
  • Maharashtra News
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.