परभणी-जिंतूर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एसटी बस की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Jintur Highway Accident: परभणी-जिंतूर हाईवे पर कोकपिंपरी फाटा के पास एसटी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। स
Motorcycle Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Parbhani Accident: जिंतूर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जिंतूर तालुका के कोकपिंपरी फाटा के पास एसटी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में हुआ। मृतकों की पहचान भगवान काले, सुशीलाबाई काले और 12 वर्षीय शिवम काले के रूप में हुई है। शिवम, भगवान और सुशीलाबाई का नाती था।
शेवली गांव निवासी भगवान काले, उनकी पत्नी सुशीलाबाई काले और उनका नाती शिवम काले मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परभणीजिंतूर हाईवे पर कोकपिंपरी फाटा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एसटी बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में भगवान काले, सुशीलाबाई काले और शिवम काले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बाइक सवार दंपती और बच्चे की मौके पर मौत
दुर्घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोरी ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत्त इनोवा कार चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
सेवाग्राम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा; नई तकनीक से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को राहत
ये भी पढ़े: Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
हादसे की खबर मिलते ही काले परिवार और पूरे शेवली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में गमगीन माहौल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
