दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत्त इनोवा कार चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत
Delhi Road Accident: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसें में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Road Accident News: राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक महिला की दर्दनात मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि रजोकरी फ्लाईओवर पर पीछे से एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा कार का ड्राइवर पूरी तरह नशे में धुत्त था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत सफदरजंग के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के घायल ऑटो चालक राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर जाने के लिए घर से निकला था।
ऑटो में परिवार के बच्चों समेत आठ लोग शामिल थे। तभी रजोकरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने ऑटो को पीछे से एक जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ऑटो चालक की मौसी की जान चली गई और सभी लोग घायल हो गए। ऑटो चालक ने बताया कि इनोवा का ड्राइवर पूरी तरह नशे में धुत्त था और उसकी लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।
डीसीपी अमित गोयल का बयाना
साउथ वेस्ट के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया है कि 7 जून, रविवार को सुबह 4:25 पर रजोकरी फ्लाईओवर पर गुरुग्राम से एक घातक सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना पीसीआर कॉल पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि एक टोयोटा इनोवा ने कथित तौर पर एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें टेम्पो में सवार छह लोग घायल हो गए और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 1400 किमी दूर से आए कपल ने किया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे दंग
…तो बच जाते लोग, दिल्ली अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, कुक ने बंद कर दिया था गेट, स्टोव फटने से लगी थी आग
‘ऑपरेशन क्राउन प्रिंस’ से टीएमसी में हड़कंप! ममता संग आने वाले थे अभिषेक, फिर अचानक अकेले क्यों पहुंचे दिल्ली?
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
हालांकि चालक को मामूली चोटें आईं हैं। टेम्पो में सवार सभी छह लोग दिल्ली के सीलमपुर के निवासी थे और दुर्घटना के समय वे गुरुग्राम के एक मंदिर जा रहे थे। मृतक महिला सहित कुल छह लोगों को सीएटीएस एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन बच्चे और दो वयस्क महिलाएं दुर्घटना में घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- पुणे रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा; तीन नाबालिग समेत 156 रईसजादे हिरासत में, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?
इनोवा चालक पुलिस हिरासत में
पुलिस ने दुर्घटना करने वाली इनोवा कार के चालक को घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था या नहीं।
