परभणी विधानसभा सीट: लगातार तीन बार से इस क्षेत्र पर शिवसेना का कायम रहा है कब्जा, जानिए चुनावी समीकरण
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को 288 सीटों पर होने वाले है जिसके लिए चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयोजित किए जाएगें। यहां पर परभणी विधानसभा सीट का चुनावी विश्लेषण आज हम लेकर आए है जिसके अनुसार पता चलेगा कि, किस पार्टी की धार तेज है और कौन पानी कम है।
- Written By: दीपिका पाल
परभणी विधानसभा सीट (सौ. डिजाइन फोटो)
Parbhani Assembly Constituency: महराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए जहां पर कुछ दिन ही शेष है वहीं पर राजनैतिक पार्टियां अपने नेताओं की लिस्ट जारी करती जा रही है। महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास आघाड़ी दल की रस्साकशी देखने के लिए मिल रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को 288 सीटों पर होने वाले है जिसके लिए चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयोजित किए जाएगें। यहां पर परभणी विधानसभा सीट का चुनावी विश्लेषण आज हम लेकर आए है जिसके अनुसार पता चलेगा कि, किस पार्टी की धार तेज है और कौन पानी कम है।
पहले जानिए सीट की भौगोलिक स्थिति
यहां पर परभणी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो, 96 नंबर वाला यह क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, परभणी निर्वाचन क्षेत्र में परभणी जिले के परभणी तालुका में ज़री, पिंगली, परभणी और परभणी नगरपालिका क्षेत्र के राजस्व मंडल शामिल हैं। इसके अलावा यह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- जिंतूर विधानसभा सीट: भाजपा ने एक बार फिर दिखाया मेघना पर भरोसा, क्या कहता है इस सीट का चुनावी गणित
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
इसके अलावा इस क्षेत्र के जनसंख्या की जानकारी देते चलें तो, परभणी शहर की जनसंख्या 307,170 है, जिसमें पुरुष और महिला आबादी क्रमशः 157,628 और 149,563 है, जो प्रति 1000 पुरुषों पर 949 महिलाओं का अनुपात है. परभणी शहर की औसत साक्षरता दर 84.34 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष साक्षरता 90.71 प्रतिशत और महिला साक्षरता 77.70 प्रतिशत है। वर्तमान में यहां पर विधायक के तौर पर शिवसेना के राहुल वेद प्रकाश पाटिल है जो पिछले दो बार के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके है।
कोई नहीं गिरा पाया 3 सालों का गढ़
यहां पर परभणी विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के मुताबिक तीन सालों से सीट पर शिवसेना का कब्जा बरकरार रहा है। इसमें 2014- 2029 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में शिवसेना के वेदप्रकाश पाटिल ने अपनी जीत का परचम लहराया था। वहीं पर इसके पहले 2009 में शिवसेना के ही संजय (बंदू) हरिभाऊ जाधव ने सीट को किसी भी पार्टी के हक में जाने नहीं दिया। शिवसेना का गढ़ बन चुका परभणी इस बार 2024 के विधानसभा चुनाव में अपना मजबूत बल पेश कर रहा है इसमें चुनावी समीकऱण शिवसेना के पक्ष में नजर आते है लेकिन पटकनी देने के लिए अन्य पार्टियों के इरादों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
जानें कैसा था 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम
यहां पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार जानें तो, एसएचएस के राहुल वेदप्रकाश पाटिल को 104,584 वोट मिले थे जिसके साथ ही वे परभणी सीट के विधायक बनें। इसके अलावा वीबीए मोहम्मद गौसे जैन को 22,794 वोट मिले तो वहीं पर एआईएमआईएम के अली खान मोइन खान को 22,741 वोट मिले थे।
