जिंतूर विधानसभा सीट (सौ. डिजाइन फोटो)
Jintur Assembly constituency: महाराष्ट्र में इन दिनों चुनावी त्योहार शुरु हो गया है राजनीतिक पार्टियां खुद को जीत के मूड में बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इसमें महाविकास आघाड़ी दल और महायुति के इस गठबंधन के बीच चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम की थी घोषणा होने लगी है। 288 सीटों में से एक परभणी लोकसभा की जिंतूर निर्वाचन क्षेत्र के बारे में चुनावी विश्लेषण करने निकले है। हाल ही में भाजपा ने जीत के मूड से एक बार फिर भाजपा विधायक मेघना दीपक सकोरे-बोर्डिकर पर विश्वास जताया है। पार्टी 2019 में मिली जीत का स्वाद एक बार चखने के लिए मेघना को मैदान में उतार रही है। भाजपा की रणनीति के बीच आखिर कौन सी पार्टी है मजबूत।
यहां पर जिंतूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की बात की जाए तो, यह महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से 95 नंबर वाली सीट है। इसमें लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, जिंतूर निर्वाचन क्षेत्र में परभणी जिले के सेलू और जिंतुर नामक दो तालुका शामिल हैं । जिंतूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परभणी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2019 के चुनावी नतीजों के साथ ही इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मेघना दीपक सकोरे-बोरदिकर जिंतूर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा विधायक हैं। जो सरकार तक जनता की समस्याओं को पहुंचाती है।
| वर्ष | विधायक का नाम | पार्टी का नाम | वोटों का गणित |
|---|---|---|---|
| 1972 | देशमुख शेषराव अप्पाराव | शेकाप | 26306 |
| 1978 | राठी गुलाबचंद नंदलाजी | शेकाप | 17247 |
| 1980 | भाम्बले माणिकराव केशवराव | कांग्रेस(आई) | 23862 |
| 1985 | दुहगांवकर गणेशराव नागोराव | कांग्रेस | 33833 |
| 1990 | नागरे कुण्डलीकराव भगवानराव | कांग्रेस | 42149 |
| 1995 | कदम रामप्रसादजी वामनराव | कांग्रेस | 49690 |
| 1999 | नागरे कुण्डलीकराव भगवानराव | कांग्रेस | 46285 |
| 2004 | कदम रामप्रसाद वामनराव | कांग्रेस | 65451 |
| 2009 | कदम रामप्रसाद वामनराव-बोरडीकर | कांग्रेस | 76427 |
| 2014 | भामले विजय माणिकराव | राकांपा | 106912 |
| 2019 | बोर्डिकर मेघना दीपक साकोरे | भाजपा | 116913 |
| – | – | – | – |
यहां पर परभणी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान अलग स्थिति देखने के लिए मिली थी। भाजपा अपनी जीत के लिए इस सीट पर कई मुद्दों पर काम कर रही है विधानसभा चुनाव की तैयारियों में इस सीट पर अलग मिजाज देखने के लिए मिला है। इसके आधार पर 2024 में इस विधानसभा सीट का भविष्य तय होने वाला है जिसका पता तो 23 नवंबर को आने वाले नतीजे ही तय कर पाएंगे।