- Hindi News »
- Maharashtra »
- Parbhani »
- Ajit Pawar Maharashtra Government Spending Rs 65000 Crore On Ladki Bahin Yojana
कहा जा रहा है महाराष्ट्र का सात लाख करोड़ का बजट? वित्त मंत्री अजित पवार ने दी सफाई, बोले- कार्यकर्ता ठेकेदार न बने
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार आज 26 अप्रैल को परभणी के दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान पवार ने राज्य का बजट कैसे वितरित हो रहा है, इस पर सफाई दी है।
- Written By: प्रिया जैस

अजित पवार, (डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र)
परभणी: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने परभणी के दौरे के दौरान बजट के पैसों का वितरण कैसे हो रहा है, इस बात का खुलासा किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि सात लाख करोड़ रुपये के बजट में से राज्य सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और ऋण पर खर्च कर रही है, जबकि 65,000 करोड़ रुपये लाडकी बहिन योजना और किसानों के लिए बिजली माफी योजना पर खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन मदों के तहत 4.15 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बाद शेष राशि विकास कार्यों में खर्च की जा रही है। परभणी में अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने यह भी कहा कि पार्टी के जो कार्यकर्ता राजनीतिक नेता बनना चाहते हैं, उन्हें (सरकारी कार्यों के लिए) ठेकेदार नहीं बनना चाहिए।
बिजली माफी योजना के तहत वितरण
राज्य सरकार के व्यय के बारे में बात करते हुए, वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा, “सरकार किसानों के लिए बिजली बिल माफी योजना के तहत महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) को 17,000 से 20,000 करोड़ रुपये दे रही है। राज्य को एक साल में लाडकी बहिन योजना के लिए 45,000 करोड़ रुपये की जरूरत है।”
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर
परभणीत कार्यकर्ता संवाद मेळावा पार पडला. यावेळी उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ते आणि ग्रामीण पट्ट्यातून आलेल्या नागरिकांना संबोधित केलं. सर्व समाज घटकाच्या विकासाच्या अनुषंगानं पक्षाची आणि राज्य सरकारची भूमिका स्पष्ट केली. यामध्ये केंद्र सरकारचं मिळणारं सहकार्य यावरही प्रकाश टाकला.… pic.twitter.com/HLyBNEwFWb — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) April 26, 2025
उन्होंने कहा, “राज्य का बजट परिव्यय 7 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 3.5 लाख करोड़ रुपये वेतन, पेंशन और ऋण चुकाने पर खर्च किए जाते हैं, जबकि 65,000 करोड़ रुपये उपरोक्त दो (लाडकी बहिन और बिल माफी) योजनाओं पर खर्च किए जाते हैं। शेष राशि से हम राज्य के विकास कार्यों में खर्च करने की कोशिश कर रहे हैं।”
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर ध्यान
अजित पवार ने कहा हम शिक्षा और कृषि क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र सरकार महाराष्ट्र को 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने जा रही है। सरकार ने बिजली बिलों की माफी की पेशकश की है ताकि हमारे किसान खुशी से रह सकें। इसके लिए राज्य सरकार को अपने खजाने से महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) को 17 से 20 हजार करोड़ रुपये देने होंगे। लेकिन हम हर तरह से सहयोग करते रहेंगे, उन्होंने अपनी स्पष्ट राय व्यक्त की। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajit pawar maharashtra government spending rs 65000 crore on ladki bahin yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Census 2027: पुणे में जनगणना 2027 का पहला चरण तेज, 1.53 लाख लोगों ने पूरी की स्व-गणना
May 17, 2026 | 02:14 PMShivpuri News: मेरे बाद कौन करेगा पिंडदान? खुद का किया मृत्युभोज, निमंत्रण पत्र में लिखी दुख भरी शायरी
May 17, 2026 | 02:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
May 17, 2026 | 02:04 PMशौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
May 17, 2026 | 02:02 PMहमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
May 17, 2026 | 02:01 PMKamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
May 17, 2026 | 01:57 PMBPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
May 17, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












