Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Palghar News: शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ पहुंची रिसॉर्ट, गले में चिकन की बोटी फंसने से हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रिसॉर्ट में ठहरी 27 वर्षीय महिला की भोजन के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। केलवा थाने की निरीक्षक विजया गोस्वामी ने बताया कि यह घटना 23 मई को हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 25, 2025 | 09:22 PM

गले में चिकन की बोटी फंसने से हुई मौत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रिसॉर्ट में ठहरी 27 वर्षीय महिला की भोजन के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। केलवा थाने की निरीक्षक विजया गोस्वामी ने बताया कि यह घटना 23 मई को हुई। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ रिसॉर्ट में गई थी। सुरक्षित और प्रसिद्ध केल्वे बीच क्षेत्र में दरिया निवास बेड एंड ब्रेकफास्ट रिसॉर्ट में अपने प्रेमी के साथ आई विवाहिता की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है।

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत संदिग्ध है, क्योंकि महिला के कान से खून बह रहा था। केल्वे पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु दर्ज की है और महिला का पोस्टमार्टम कराया है। महिला की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर केल्वे में चल रही अव्यवस्थाओं को सुर्खियों में ला दिया है। होटल मालिक संघ के पदाधिकारियों ने राय व्यक्त की कि यह घटना पर्यटन विकास की दृष्टि से दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांस लेने में होने लगी तकलीफ

मृतका विवाहिता प्रियंका पवार (27 वर्ष) विरार आगाशी की रहने वाली थी। वह अपने 25 वर्षीय अविवाहित प्रेमी मयूर सालुंखे के साथ केलवे में रह रही थी। वे कई सालों से दोस्त थे। इसी बीच कल शाम उसे सांस लेने में तकलीफ होने पर माहिम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सफाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी

अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!

हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ

पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

चिकन की बोटी उसके गले में फंस जाने से उसका दम घुट गया

अधिकारी ने बताया कि रात का खाना खाते समय अचानक महिला की सांस फूलने लगी और वह अचेत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि चिकन की बोटी उसके गले में फंस जाने से उसका दम घुट गया। हमने फिलहाल, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। केलवे पुलिस को मृतक महिला के बारे में सूचना मिली। उन्होंने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। मृतक महिला के परिजनों ने संदेह जताया है कि उसके कान से खून बह रहा था और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। मृतक प्रियंका का प्रेमी मयूर मूल रूप से विरार का रहने वाला है और बोईसर में काम करता है। केलवे सागरी पुलिस स्टेशन अधिकारी विजय गोस्वामी ने कहा कि आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Woman dies after chicken bone gets stuck in her throat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 09:22 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Palghar News
  • Police caught

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.