Chhatrapati Sambhajinagar: शराब के नशे में धुत युवक का दोस्त से हुआ विवाद, उतारा मौत घाट

छत्रपति संभाजीनगर के सातारा क्षेत्र के कबीरनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बताया गया है कि शराब के नशे में धुत होकर दोस्त से विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई।
शराब के नशे में धुत युवक का दोस्त से हुआ विवाद
शराब के नशे में धुत युवक का दोस्त से हुआ विवाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

छत्रपति संभाजीनगर: छत्रपति संभाजीनगर के सातारा क्षेत्र के कबीरनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बताया गया है कि शराब के नशे में धुत होकर दोस्त से विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम राजन प्रहलाद काकड़े (उम्र 22, निवासी कबीरनगर, गली नंबर 2) है।

राजन काकड़े सुबह अपने घर से निकला था। वह सेटिंग का काम करता है। सुबह उसके जाने के बाद दोपहर में इलाके के किसी व्यक्ति ने उसके भाई आशीष काकड़े को बताया कि, 'तुम्हारा भाई नाले के पास एक बिल्डिंग एरिया में घायल अवस्था में पड़ा है', प्रारंभिक जानकारी भी सामने आई है।

कंपनी के पीछे झाड़ी में मिला युवक का शव

सातारा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संग्राम ताते द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के एमआईडीसी क्षेत्र में रेलवे गेट क्रमांक 53 के पास एक पुरानी कंपनी के पीछे झाड़ी में कंपनी की दीवार के पास एक युवक का शव मिला है। यह सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक संग्राम ताते व उनके साथ अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने मृतक युवक की पहचान की। पता चला कि मृतक युवक का नाम राजन प्रहलाद काकड़े था। सहायक पुलिस आयुक्त रणजीत पाटिल ने भी सातारा पुलिस के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

हत्यारे की बाइक बरामद

पुलिस को शुरुआती तौर पर संदेह है कि युवक की हत्या नशे के विवाद में की गई है। पुलिस को यह भी संदेह है कि उसकी हत्या उसके दोस्त ने ही की है। पुलिस की डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से राजन काकड़े के जूते ढूंढे और फिर कुछ दूरी पर हत्यारे की बाइक बरामद की।

आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीम

पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें भेजी गई हैं। इस बीच, मृतक राजन प्रहलाद काकड़े के भाई आशीष प्रहलाद काकड़े की शिकायत पर देर रात तक सातारा पुलिस स्टेशन में इस मामले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com