21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
Virar Murder Case: वसई क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2005 के हत्या के मामले में 21 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजेश सोनकर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विरार हत्या मामला गिरफ्तारी (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Virar Murder Case Accused Rajesh Sonkar Arrested: 21 साल में किसी भी आदमी का हुलिया इतना बदल जाता है कि उसकी पहचान करना इतना आसान नहीं होता। वसई की क्राइम ब्रांच की टीम के लिए भी यह बहुत मुश्किल काम था। उन्हें पुराने मर्डर केस में राजेश सोनकर नाम के आरोपी के बारे में कुछ जानकारी मिली।
वह यूपी के प्रयागराज के तालुका पुरामुप्ती कोसंबी के एक गांव में रह रहा है। वसई से एक टीम उस गांव पहुंची। सीनियर इंस्पेक्टर अविनाश कुराडे ने बताया कि जब हमारी टीम उस मोहल्ले तक पहुंची, तो वहां हमें 3 राजेश सोनकर के बारे में जानकारी मिली।
इनमें से असली कातिल को कैसे पहचाना जाए, वसई क्राइम ब्रांच को यह जानकारी थी कि जिस राजेश सोनकर की उन्हें तलाश है, उसकी पत्नी मुस्लिम है। उसी में मुस्लिम पत्नी वाले राजेश सोनकर के बारे में फिर पता किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
नागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
पत्नी के साथ दुष्कर्म की बात सुन बनाया मर्डर का प्लान
25 जून को सब-इंस्पेक्टर संतोष घाडगे, अजीत गिते और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है। यह केस साल 2005 का विरार पुलिस स्टेशन का है।
गिरफ्तार आरोपी राजेश सोनकर और उसका एक दोस्त दिलीप चव्हाण विरार क्षेत्र के एक डांस बार में वेटर के तौर पर काम करते थे, आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि दिलीप ने उसकी पत्नी को किसी बहाने से बुलाया था और अपने एक परिचित के पास ले गया था, जहां उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ।
जब राजेश को इस बात का पता चला, तो उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने बदला लेने की ठान ली। उसने फिर दिलीप चव्हाण का मर्डर करने का प्लान बनाया। वह विरार से यूपी में अपने गांव आया। वहां से किसी से पिस्टल और कारतूस खरीदे और कुछ दिन बाद वापस विरार आ गया।
इसके बाद उसने बहाने से दिलीप चव्हाण को बुलाया। जब राजेश सोनकर का फोन आया, तो डांस बार में स्टाफ में कुछ लोग यह कॉल सुन रहे थे। राजेश इसके बाद दिलीप को विरार में आगाशी इलाके में ले गया।
दिलीप चव्हाण की हत्या कर सोनकर फरार हो गया यूपी
उसने उसके सीने पर पिस्टल रखी और स्ट्रिगर भी दबाया, लेकिन पिस्टल से गोलिया निकली ही नहीं। इसके बाद उसने पिस्टल को दिलीप के सिर पर कई बार इतना मारा कि वह लहूलुहान होकर गिर गया। दिलीप की वहीं मौत हो गई। दिलीप की लाश को सूनसान जगह फेंक कर राजेश सोनकर अपनी मुस्लिम पत्नी के साथ वहां से भाग गया और प्रयागराज अपने गांव चला गया।
ये भी पढ़ें :- मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
जब पुलिस टीम ने डांस बार के स्टाफ से पूछताछ की, तो सभी ने बताया कि दो दिन पहले राजेश सोनकर का फोन दिलीप के पास आया था। इसलिए शक है कि दिलीप का मर्डर राजेश सोनकर ने ही किया हो। चूंकि राजेश भी फौरन विरार से गायब हो गया था।
