प्रेम प्रसंग बना खौफनाक, विरार में युवक ने मां-बेटी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की
Virar Double Murder Love Affair News: विरार में शादी से इनकार के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन नवभारत)
Virar Double Murder Love Affair Crime News: विरार में प्रेम प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी माँ की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी।
शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुदकुशी की भी कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
वारदात बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे ‘पूनम आकांक्षा’ इमारत में घटी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नैन्सी मिश्रा (24) और उनकी मां सरिता मिश्रा (48) के रूप में हुई है। आरोपी शिवम उपाध्याय (27) फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Police Encounter: आगरा में एक ही रात में दो पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली
अमरावती में सरेराह खूनी खेल! असोरिया पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत
Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
कानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
पिछले 2 सालों से थे रिलेशनशिप में
बताया जा रहा है कि नैन्सी और शिवम पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। शिवम शादी करना चाहता था, लेकिन नैन्सी की मां सरिता मिश्रा इस रिश्ते के खिलाफ थीं। मंगलवार रात शिवम अपने परिवार के साथ रिश्ता तय करने नैन्सी के घर गया था, जहां मृतक के परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिश्ता टूटने की रंजिश में आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
प्रकाश कावले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोलिंज पुलिस स्टेशन
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local Security Audit: DGP सदानंद दाते का बड़ा फैसला, हर 3 महीने में होगी रेलवे सुरक्षा समीक्षा
खुदकुशी की कोशिश
मां-बेटी को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरते देख आरोपी शिवम ने उसी चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। पुलिस ने तीनों को तुरंत संजीवनी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नैन्सी और सरिता को मृत घोषित कर दिया। आरोपी शिवम की हालत फिलहाल बेहद गंभीर बनी हुई है और वह पुलिस की निगरानी में है।
