अमरावती में सरेराह खूनी खेल! असोरिया पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत
Amravati Knife Attack: अमरावती में असोरिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर हवाई फायरिंग की। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती पुलिस हिरासत में आरोपी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Amravati Firing Incident News: अमरावती जिले के असोरिया पेट्रोल पंप के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर हवा में फायरिंग करने की घटना सामने आई है। इस हमले में युवक जख्मी हुआ। उसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल युवक की पहचान जाकिर कॉलोनी निवासी शोएब अहमद (35) के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही शोएब के परिजनों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ जिला अस्पताल में जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
घटनास्थल से खोका बरामद
वारदात की सूचना मिलते ही अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस निरीक्षक अतुल वर और दिनेश दहातोंडे अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए वहां से कारतूस का एक खाली खोका जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं।
यह भी पढ़ें:-चुनावी गणित में बांटने का फॉर्मूला फेल! नागपुर में SC उप-वर्गीकरण के खिलाफ 25 हजार लोगों का शक्ति प्रदर्शन
हमले की वजह अभी भी रहस्यशोएब अहमद पर यह हमला किसने और किस रंजिश के चलते किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।
