विरार के पास कार में निकली एक करोड़ की जाली नोट, गुजरात से मुंबई लाई जा रही थी नकली करंसी

Virar Fake Currency Seized: महाराष्ट्र के पालघर स्थित विरार में वसई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आ रही कार से 1 करोड़ के नकली नोट जब्त किए। 30 लाख में होनी थी डील, आरोपी हिरासत में।
Vasai Crime Branch Fake Currency Seized in Virar
वसई क्राइम ब्रांच द्वारा जब्त की गई एक करोड़ रुपए की जाली नोट(सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Vasai Crime Branch Fake Currency Seized: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र में वसई क्राइम ब्रांच (यूनिट-2) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार से 1 करोड़ रुपये मूल्य के 500-500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।

यह नकली करंसी गुजरात से मुंबई ले जाई जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन जाली नोटों की खेप को 30 लाख असली रुपये में बेचने की फिराक में थे।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बिछाया गया था जाल

वसई क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात की ओर से एक संदिग्ध वाहन में भारी मात्रा में नकली नोटों की आपूर्ति मुंबई की तरफ की जा रही है। सूचना के आधार पर वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने विरार के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान एक संदिग्ध कार (MH 48 BT 8686) पुलिस को देखकर काफी दूरी पर ही रुक गई। पुलिस टीम को कार चालक के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद कार को घेरकर उसकी गहन तलाशी ली गई।

Vasai Crime Branch Fake Currency Seized in Virar
निलंबित पटवारी की अजब करतूत, खुद ही करवाई खुद के घर पर फायरिंग, शूटरों को दी सुपारी

बैग में मिले 500 के 20 हजार नकली नोट

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर रखे एक बैग से 500 के जाली नोटों के बंडल मिले। पुलिस ने कुल 20,000 जाली नोट जब्त किए हैं, जिनकी कुल फेस वैल्यू 1 करोड़ है।पुलिस ने कार को जब्त करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उससे पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जा रही है।

Vasai Crime Branch Fake Currency Seized in Virar
बिना चुनाव कैसे बने प्रदेशाध्यक्ष? NCP में आंतरिक कलह; सुनील तटकरे की नियुक्ति के खिलाफ EC में शिकायत

सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नकली करंसी को मुंबई में किसे सौंपा जाना था और इसका मुख्य स्रोत कहां है, इसकी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी नोट रैकेट के पीछे गुजरात का कौन-सा गिरोह शामिल है और क्या इससे पहले भी इस रूट से नकली नोटों की आपूर्ति मुंबई या आसपास के इलाकों में की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com