बुलेट ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Virar Bullet Train Station: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर विरार रेलवे स्टेशन क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। यहां व्यापारिक केंद्र, पर्यटन स्थल, शहरी बस्तियां और एक अस्पताल सहित विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे।
इस संबंध में मनपा प्रशासन और जापान के जायका संस्था के सदस्यों के बीच एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में विकास योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) के राज्य के चार स्टेशनों में से एक विरार स्टेशन, नालासोपारा पूर्व के वलईपाड़ा में बनाया जाएगा।
इस स्टेशन क्षेत्र को विकसित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ नाम का एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए केंद्रीय गृहनिर्माण मंत्रालय ने एक विशेष समिति बनाई है। इसमें वसई-विरार मनपा के अधिकारी भी शामिल हैं।
फिलहाल पालघर में बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है और सोमवार को वसई विरार मनपा मुख्यालय में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) को लेकर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) के प्रमुख और सदस्यों के साथ एक बैठक हुई।
मेयर अजीव पाटिल, डिप्टी मेयर मार्शल लोपिस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, नेता सदन प्रफुल साने, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, परिवहन व्यवस्थापक धैर्यशील जाधव, उप-संचालक नगर रचना मनीष बिष्णुरकर, नगररचनाकार वेता माने, जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के प्रमुख सेईचिरो अकीमुरा और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
मेयर अजीव पाटिल ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के आधार पर बन रहे स्टेशन के डेवलपमेंट के लिए जरूरी अलग-अलग मुद्दों का स्थ्यूि किया गया है, साथ ही स्टेशन के काम के दौरान आने वाली मुश्किलों पर भी बात की गई है।
इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, विरार में बुलेट ट्रेन स्टेशन के नए डिज़ाइन और स्टेशन क्षेत्र के विकास के बारे में डिटेल में चर्चा हुई। साथ ही, ऑडियो-विजुअल मीडिया के माध्यम संबंधित प्रोजेक्ट को पेश किया गया। इसलिए कहा गया कि आने वाले समय में वसई विरार शहर में बुलेट ट्रेन के काम के साथ-साथ आस-पास के एरिया को भी विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के बीच MoU, मेधावी छात्रों को 100% छात्रवृत्ति