-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nariman Point Cuffe Parade Coastal Connector Mczma Approval Mumbai
588 करोड़ की कोस्टल कनेक्टर परियोजना को हरी झंडी, नरीमन प्वाइंट से कफ परेड का सफर होगा आसान
- Written By: रूपम सिंह
Nariman Point Cuffe Parade Coastal Connector: 588 करोड़ के नरीमन प्वाइंट-कफ परेड कोस्टल कनेक्टर को MCZMA से मंजूरी मिली। अब 1.86 किमी लंबे इस पुल से दक्षिण मुंबई में मिनटों में तय होगा सफर।

नरीमन प्वाइंट-कफ परेड कोस्टल परियोजना सांकेतिक फोटो (सोर्स सोशल मीडिया)
Nariman Point Cuffe Parade Coastal Connector MCZMA Approval: दक्षिण मुंबई की ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली 588.36 करोड़ रुपए की नरीमन प्वाइंट-कफ परेड कोस्टल कनेक्टर परियोजना को महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण की मंजूरी मिल गई है। अब प्रस्ताव अंतिम सीआरजेड मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है।
मंजूरी मिलते ही समुद्र के किनारे बनने वाला 1.869 किलोमीटर लंबा कनेक्टर नरीमन प्वाइंट और कफ परेड के बीच सफर को मिनटों में समेट देगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव घटेगा और मुंबई कोस्टल रोड से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में हुई एमसीजेडएमए की बैठक में परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इसके बाद प्रस्ताव को अंतिम पर्यावरणीय मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य दक्षिण मुंबई के दो प्रमुख व्यावसायिक केंद्र नरीमन प्वाइंट और कफ परेड के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है, जो भौगोलिक रूप से बेहद करीब होने के बावजूद वर्तमान में केवल
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के संविधान चौक पर जेन-जी का सैलाब: शिक्षा मंत्री के साथ अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी गूंजी मांग!
मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
NEET पेपर लीक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नागपुर और संभाजीनगर में गठित होंगी विशेष अदालतें
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
भीड़भाड़ वाले सड़क नेटवर्क के जरिए जुड़े हैं। परियोजना के तहत 1.869 किलोमीटर लंबा कोस्टल कनेक्टर बनाया जाएगा, जिसमें 418 मीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर भी शामिल होगा। इसके साथ ही दोराबजी टाटा रोड के एक हिस्से का सुधार किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार लगभग 1,765.52 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण करेगी।
मछुआरों की आपत्ति के बाद बदला डिजाइन
- शुरुआत में परियोजना को समुद्र के भीतर से गुजरने वाले पुल के रूप में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन मछुआरा समुदाय की आपत्तियों के बाद एमएमआरडीए ने इसका डिजाइन और मार्ग बदल दिया।
- संशोधित योजना के तहत कनेक्टर अब तटरेखा के समानांतर बनेगा और पारंपरिक मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों को बाईपास करेगा।
- यह मार्ग मच्छीमार नगर, मनोरा विधायक छात्रावास और एनसीपीए के दक्षिणी छोर से होकर मरीन ड्राइव से जुड़ेगा।
जाम से राहत, सफर होगा आसान
परियोजना पूरी होने पर नरीमन प्वाइंट और कफ परेड के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे दक्षिण मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा, मुंबई कोस्टल रोड से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और हजारों यात्रियों का सफर तेज व सुगम होगा।
फिलहाल प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास अंतिम सीआरजेड मंजूरी के लिए लंबित है। मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और यह परियोजना मुंबई के तटीय सड़क नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी बन जाएगी।
यह भी पढ़ें:- मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
1 किलोमीटर की दूरी, 5 किमी का चक्कर
वर्तमान में नरीमन प्वाइंट और कफ परेड के बीच सीधी दूरी लगभग एक किलोमीटर है, लेकिन वाहन चालकों को कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग, मैडम कामा रोड, मंत्रालय, फोर्ट और मनोरा विधायक छात्रावास क्षेत्र से होकर करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। व्यस्त समय में इस दूरी को तय करने में 30 से 35 मिनट तक का समय लग जाता है और औसत यातायात गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है।
Nariman point cuffe parade coastal connector mczma approval mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
588 करोड़ की कोस्टल कनेक्टर परियोजना को हरी झंडी, नरीमन प्वाइंट से कफ परेड का सफर होगा आसान
Jul 25, 2026 | 11:23 AMपानी के अंदर प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अंडरवॉटर किया प्रपोज
Jul 25, 2026 | 11:15 AMनागपुर के संविधान चौक पर जेन-जी का सैलाब: शिक्षा मंत्री के साथ अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी गूंजी मांग!
Jul 25, 2026 | 11:12 AMNEET पेपर लीक के विरोध में आज बिहार बंद, समस्तीपुर-सीवान में चक्का जाम, पटना में हाई अलर्ट, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 11:11 AMट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर H1B Visa फ्री पर रोक से भारतीयों को बड़ी राहत
Jul 25, 2026 | 11:07 AMमीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
Jul 25, 2026 | 11:06 AMSalman Khan Reply: सलमान खान ने दिया ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब, फैंस को भाया भाईजान का दबंग अंदाज
Jul 25, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM












