Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसई-विरार, नालासोपाला में पहली बारिश ने खोली VVMC की पोल, सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे, करोड़ों का डामर बहा

Vasai Virar Nalasopara Potholes: पालघर के वसई-विरार और नालासोपारा में बारिश के बाद सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। गड्ढों और जलजमाव के कारण हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे मनपा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:08 PM

वसई-विरार, नालासोपाला में सड़कों पर गड्ढे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

VVMC Road Conditions: पालघर जिले के वसई-विरार और नालासोपारा में एक बार फिर मानसून ने राहगीरों और वाहन चालकों की जिंदगी को तकलीफ़ दायक बना दिया है। मानसून से ठीक पहले लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर जिन सड़कों पर डामरीकरण और पैचवर्क का दम भरा गया था, वे पहली ही बारिश भी नहीं झेल सकीं। वसई-विरार और नालासोपारा को आपस में जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की हालत बारिश में बदतर हो चुकी है।

सड़कों पर उभरे जानलेवा गड्डों ने वसई-विरार महानगरपालिका के दावों की पूरी तरह कलई खोल दी है, सबसे बुरा हाल वसई स्टेशन को जोड़ने वाली और नालासोपारा स्टेशन से हाईवे जाने वाली मुख्य सड़क का है। भारी जलजमाव और पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इन जानलेवा गड्डों के कारण वाहन चालकों के लिए गाड़ियां संभालना मुश्किल हो रहा है, जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

सड़कों पर हुए एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे

शहर के कई प्रमुख मार्गों पर इस समय एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जो रात के अंधेरे में किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। नालासोपारा स्टेशन से नालासोपारा फाटा इस मुख्य मार्ग की स्थिति सबसे दयनीय है। यह शहर की सड़क नहीं, बल्कि किसी पिछड़े गांव की पगडंडी जैसी नजर आती है। नालासोपारा (पूर्व) के धानीवबाग, संतोषभवन और वाकणपाडा में गटर का दूषित पानी खुलेआम सड़कों पर बह रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA

Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड

सेहत पर भारी 1016 किमी लंबी सड़कों की बदहाली

मनपा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 1016 किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़कें आती है। सड़कों पर लगातार लगने वाले हिचकोलों की वजह से स्थानीय नागरिकों में कमर दर्द, पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। वहीं, गड्डों के कारण लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम में फंसकर स्कूली बसे और ऑटो-रिक्शा समय पर नहीं पहुंच पा रहे है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

एमएमआरडीए का काम भी अटका

वसई-विरार मनपा का दावा है कि शहर की मुख्य और 9 प्रभागों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत इस सरकारी दावे से बिल्कुल उलट है। वहीं दूसरी ओर, इस परेशानी से वसई विरार के लोगो परमानेंट निजात दिलाने के लिए शहर की प्रमुख 7 सड़कों के चौड़ीकरण और कंक्रीटीकरण का जिम्मा एमएमआरडीए को सौंपा गया था। लेकिन प्रशासनिक लालफीताशाही और लेतिफ़्ती के चलते यह काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।

स्थानीय नागरिक की पीड़ा

स्थानीय वाहन चालक आशीष कदम ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण पहले ही गाड़ियों का काफी नुकसान हो चुका है। अब इन खस्ताहाल और गड्डों से भरी सड़कों पर गाड़ियां चलाने से वे पूरी तरह डैमेज हो रही है। सस्पेंशन और टायर खराब होने से गैरेज के चक्कर काट-काटकर हमारी जेब खाली हो चुकी है। मनपा को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

वसई-विरार प्रशासन का पक्ष

वसई-विरार मनपा शहर अभियंता प्रदीप पाचेंगे ने कहा कि बारिश और जलजमाव के कारण शहर पहुंचा है। मुख्य सड़कों पर मोस्टिक पैचवर्क का काम युद्धस्तर पर चालू है। हमारी टीम और मैं खुद स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि सड़कों को जल्द से जल्द सुरक्षित और सुचारू बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- मुंबईकरों को मिलेंगे 3 नए BMC अस्पताल, 1120 बेड बनकर तैयार! लेकिन निजीकरण पर छिड़ा सियासी संग्राम

वसई-विरार के कांग्रेस नेता सत्तेसु सिंह ने कहा कि हर साल मानसून से पहले पैचवर्क के नाम पर केवल खानापूर्ति और भ्रष्टाचार किया जाता है। पहली ही बारिश में करोड़ों का डामर बह गया और अब सड़कों पर चलना मौत को दावत देने जैसा है। अंधेरे में बाइक सवार अचानक गड्डों में गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो रहे है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तुरंत इन गड्ढों को भरना चाहिए।

Vasai virar nalasopara potholes vvmc roads condition palghar monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Palghar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.