Vasai-Virar Elections: ‘ठाकुर’ के गढ़ में ‘राज’ की एंट्री, MNS और BVA मिलकर लड़ेंगे चुनाव, रखी शर्त
Vasai Virar Corporation Polls: वसई-विरार चुनाव में बड़ा उलटफेर। राज ठाकरे की MNS और हितेंद्र ठाकुर की BVA का गठबंधन तय। क्या अकेले लड़ेंगे उद्धव ठाकरे? जानें 115 सीटों का पूरा समीकरण।
- Written By: प्रिया जैस
हिंतेंद्र ठाकुर और राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सभी नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को मतगणना की जाएगी। चुनावी तैयारियों के बीच वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVMC) को लेकर एक अहम राजनीतिक अपडेट सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने वसई-विरार मनपा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच BVA-MNS गठबंधन तय हो चुका है।
MNS के विस्तार की रणनीति
वर्तमान में वसई-विरार मनपा में MNS की कोई सीट नहीं है। ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने के उद्देश्य से MNS ने बहुजन विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन का रास्ता चुना है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वाहनों का बढ़ता काफिला विवादों में, ‘साइकिल डे’ योजना भी ठंडी पड़ी
ठाकरे गुट के लिए शर्त
वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) इस चुनाव में अलग-अलग लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यदि ठाकरे गुट गठबंधन चाहता है और भाजपा व शिंदे गुट को बाहर रखना चाहता है, तो BVA ने शर्त रखी है कि उम्मीदवार BVA के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। इस शर्त पर MNS अगले दो दिनों में अंतिम फैसला ले सकती है।
वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का संरचना और आरक्षण
वसई–विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 29 वार्ड हैं और 115 सदस्यीय सदन का गठन होता है।
- कुल सीटें: 115
- महिलाओं के लिए आरक्षित: 58 सीटें
- पुरुषों के लिए: 57 सीटें
- अनुसूचित जाति (SC): 5 सीटें (इनमें 2 महिला)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 5 सीटें (इनमें 2 महिला)
- जनरल कैटेगरी: 74 सीटें
यह भी पढ़ें – महायुति के लिए सीट नहीं छोड़ेगी बीजेपी! शिवसेना-भाजपा में देर रात तक चली बैठक, बैठी रह गई एनसीपी
गौरतलब है कि मनपा के कॉर्पोरेटर्स का कार्यकाल 28 जून 2020 को समाप्त हो गया था। इसके बाद विभिन्न कारणों से चुनाव टलते रहे, जिसके चलते अब तक प्रशासक राज लागू है।
वसई–विरार मनपा चुनाव 2015:
| पार्टी | विजयी सीटें |
|---|---|
| बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) | 106 |
| शिवसेना | 5 |
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 1 |
| कांग्रेस (INC) | 0 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) | 0 |
| अन्य / निर्दलीय | 3 |
| कुल | 115 |
